Category: संगड़ाह

  • पारम्परिक वाद्ययंत्रों की ताल पर निकली कलशयात्रा से संगड़ाह में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

    पारम्परिक वाद्ययंत्रों की ताल पर निकली कलशयात्रा से संगड़ाह में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

    HNN/संगड़ाह

    सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में बुधवार को कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। बस अड्डा बाजार अथवा आयोजन स्थल से पंच बावड़ी तक पारम्परिक वाद्य-यंत्र दमेनू, ढोल व रणसिंघा आदि की ताल पर निकली शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया और शिव मंदिर में यात्रा का समापन हुआ।

    आयोजकों में शामिल पंडित रामलाल शर्मा ने बताया कि, पित्रों की शांति व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 24 सितंबर तक व्यास विजय अंगीरस द्वारा कथा का रसपान करवाया जाएगा।

  • सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ संगड़ाह ने पेंशन 10 दिन बाद देने के लिए जताई नाराजगी

    सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ संगड़ाह ने पेंशन 10 दिन बाद देने के लिए जताई नाराजगी

    तिलकराज शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष संगड़ाह।

    HNN/संगड़ाह

    सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की संगड़ाह इकाई ने इस बार पहली की बजाय 10 तारीख को पैंशन जारी करने के लिए प्रदेश की सुक्खू सरकार के प्रति नाराजगी जताई। इकाई ने अगले माह पहली तारीख को पेंशन जारी करने के साथ साथ लंबित एरियर, डीए व चिकित्सा बिल भुक्तान की राशि भी जल्द जारी करने की मांग करने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि, उनके परिवार का सारा खर्च पैंशन पर निर्भर है और वह अपना हक मांग रहे हैं।

    बैठक में इकाई की नई कार्यकारी का भी गठन किया गया। तिलक राज शर्मा इकाई के अध्यक्ष, तारा ठाकुर व बलबीर सिंह उपाध्यक्ष, बालक राम महासचिव, तुलाराम कोषाध्यक्ष, तपेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी व भगवान सिंह सलाहकार चुने गए। नवगठित कार्यकारिणी की बैठक में पैंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन की प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार पेंशन व लंबित भुक्तान जल्द जारी न होने की सूरत में आगामी रणनीति बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

  • 812 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार युवक 4 दिन के पुलिस

    812 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार युवक 4 दिन के पुलिस

    रिमांड पर संगड़ाह पुलिस ने कल शाम गिरफ्तार किया था

    HNN/संगड़ाह

    शिमला जिला का आरोपी संगड़ाह। पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार के समीप 812 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार युवक को अदालत में 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। महज 19 साल का आरोपी राकेश साथ लगते शिमला जिला की कुपवी तहसील के गांव (आशाधार) लवाणधार का रहने वाला है। गौरतलब है कि, इस इलाके से पहले भी सिरमौर अथवा संगड़ाह पुलिस द्वारा पहले भी नशे के धंधे में संलिप्त साथ लगते कुपवी क्षेत्र के आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

    डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, आरोपी को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। राकेश भंगायणी माता मंदिर की तरफ से सड़क पर पैदल आ रहा था। उसकी तलाशी लेने पर 812 ग्राम चरस बरामद की गई। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत दर्ज इस मामले की तहकीकात जारी है।

  • विधानसभा उपाध्यक्ष ने बोले जल्द 50 बेडेड किया जाएगा संगड़ाह अस्पताल

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने बोले जल्द 50 बेडेड किया जाएगा संगड़ाह अस्पताल

    रोगी कल्याण समिति संगड़ाह की बैठक में दिया आश्वासन

    HNN/संगड़ाह

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को खण्ड़ विकास अधिकारी कार्यालय संगड़ाह के पंचायत समिति के सभागार में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुईं। बैठक में क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की धनराशि का उपयोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर किया जाना चाहिए तथा इस राशि के आय-व्यय का ब्यौरा पारदर्शिता के साथ रखा जाए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगड़ाह के विकास के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह को प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देने का निर्णय लिया है तथा शीघ्र ही इस अस्पताल को 06 बिस्तरों की जगह 50 बिस्तरों का कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह अस्पताल काफी सुन्दर बना है परन्तु अभी इसमें काफी सुविधाओं की कमी है। उन्होने कहा कि लोगों को शीध्र ही इसमें एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रा साउंड तथा अल्ट्रा-लैब जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

    इसके अतिरिक्त पुरानी डेंटल चेयर के स्थान पर नई डेंटल चेयर भी उपलब्ध करवाई जाएगी तथा अस्पताल की रिटेनिंग वॉल की भी शीघ्र मुरम्मत करवा दी जाएगी ताकि आने वाले समय में अस्पताल को कोई खतरा न हो। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में डॉक्टर के 02 पदों को बढ़ाकर 10 पदों का कर दिया गया है। इसके अलावा शीघ्र ही आउटसोर्स आधार पर इस अस्पताल में नर्सों की भर्ती भी की जाएगी।उन्होंने कहा कि लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु इस अस्पताल के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार अथवा विधायक निधि से बजट का प्रावधान किया जाएगा।

    डा. वैभव गोयल ने बैठक का संचालन करते हुए आगामी वित वर्ष के लिए 35 लाख 70 हजार 980 रूपये का बजट अनुमोदन हेतू समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उप मण्डलाधिकारी संगड़ाह सुनील कायथ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन अजय पाठक ने विधानसभा उपाध्यक्ष को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह का निरीक्षण किया तथा उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम जाना।

  • संगड़ाह में खाई में गिरी पिकअप, चालक घायल

    संगड़ाह में खाई में गिरी पिकअप, चालक घायल

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में दुर्गा चूना पत्थर खदान के पास एक हादसा पेश आया है। यहां पिकअप गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान 30 वर्षीय चालक अरुण कुमार पुत्र लायक राम निवासी मझोली तहसील कुपवी, शिमला के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकरी के अनुसार, पिकअप गाड़ी रेणुका जी से संगड़ाह की तरफ आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि चालक के सिर, बाजू व टांगों में हल्की चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि की है।

  • संगड़ाह पंचायत की प्रधान निलंबित, वित्तीय अनियमितताओं पर गिरी गाज

    संगड़ाह पंचायत की प्रधान निलंबित, वित्तीय अनियमितताओं पर गिरी गाज

    इंडोर स्टेडियम व किंकरी देवी पार्क निर्माण में सरकारी धन के दुरूपयोग मामले में हुई कार्रवाई

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर की संगड़ाह पंचायत की प्रधान को भारी वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया है। मामले की लंबे समय से जांच चल रही थी। आरोप साबित होने के बाद विभाग ने ये कार्रवाई अमल में लाई है।

    जानकारी के अनुसार 10 लाख की लागत से निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम संगड़ाह और 27 लाख रुपए के किंकरी देवी पार्क को लेकर पंचायत प्रधान पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग और अन्य अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे थे। करीब दो साल पहले इसकी शिकायत की गई थी।

    विभागीय जांच में प्रधान पर दोषी पाई गई। इंडोर स्टेडियम मामले में प्रधान नीलम देवी के अलावा पंचायत सचिव व कनिष्ठ अभियंता को भी करीब साढ़े 8 लाख रूपए की राशि बराबर जमा कराने यानी रिकवरी के आदेश भी विभाग ने जारी किए हैं।

    खंड विकास अधिकारी संगड़ाह चिराग शर्मा ने प्रधान के निलंबन संबंधी आदेश डीपीओ से ईमेल के माध्यम से मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस बारे पंचायत सचिव को सूचित कर दिया है। उधर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

  • लाखों का बजट खर्च करने के बाद किंकरी देवी पार्क का काम अधूरा

    लाखों का बजट खर्च करने के बाद किंकरी देवी पार्क का काम अधूरा

    बीडीओ संगड़ाह के अनुसार अनियमितताओं की जांच पूरी न होने तक बंद रहेगा काम

    HNN/संगड़ाह

    अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यावरणविद किंकरी देवी की स्मृति में उनके गृह नगर संगड़ाह में 8.11 बीघा भूमि पर बने पार्क पर करीब 27 लाख रुपए खर्च किए जाने के बावजूद काम पूरा न किए जाने व गेट, शौचालय आदि की मुरम्मत न करने पर किंकरी देवी के परिजनों व पार्क समिति पदाधिकारियों ने संबंधित विभाग के प्रति रोष जताया।

    किंकरी देवी के पौत्र एवं समिति महासचिव बिजेंद्र कुमार तथा संस्थापक सदस्य लायक राम ने विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए सरकार व सिरमौर जिला प्रशासन से इस मामले मे ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगड़ाह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारी जहां काम रोकने का कारण 2 साल से इसमें हुए घोटाले की जांच पूरी न होना बता रहे हैं।

    वहीं जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार जांच पूरी हो चुकी है और वित्तीय अनियमितताओं के लिए पंचायत को रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 27 लाख का उपलब्ध पूरा बजट समाप्त होने के बावजूद यदि काम अधूरा है, तो विभाग को अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव डीसी सिरमौर अथवा उच्च अधिकारियों को भेजना चाहिए।

    उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि जिस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किंकरी देवी के नाम पर अक्तूबर 2020 में कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने 50 लाख का सवाल फूलबासन यादव से पूछा था उसके नाम के 1 मात्र पार्क के फिनिशिंग संबंधी काम व गेट, गजेबो तथा शौचालयों की मुरम्मत के लिए हिमाचल सरकार 5-10 लाख का अतिरिक्त बजट नहीं दे पा रही है।

    डीएलओ सिरमौर की प्रपोजल पर यहां किंकरी देवी की प्रतिमा लगाने व संग्रहालय के लिए भी भाषा विभाग ने 4 साल से बजट जारी नहीं किया। जल्द लंबित पार्क तैयार न होने पर उन्होंने भीम आर्मी जैसे दलित संगठनों के सहयोग से इस मामले को जोर-शोर से उठाने की भी बात कही।

    बीडीओ संगड़ाह चिराग शर्मा ने बताया कि डीपीओ द्वारा करवाई जा रही किंकरी पार्क में अनियमितताओं की इन्क्वायरी पूरी न होने के चलते काम रोका गया है। संगड़ाह पंचायत सचिव जय प्रकाश ने बताया कि पार्क के लिए मिला बजट समाप्त हो गया है और रिकवरी के मामले में पंचायत प्रधान द्वारा डीसी सिरमौर रिव्यू एप्लीकेशन लगाई गई है।

    सचिव के अनुसार बजट मिलने पर ही बाकी काम हो सकेगा। गौरतलब है कि, 19 दिसंबर 2019 को पार्क के लिए बजट उपलब्ध करवाने वाले तत्कालीन उपायुक्त सिरमौर व लोक सभा सांसद ने निर्माण स्थल का निरिक्षण कर 2 माह में का पूरा करवाने के निर्देश दिए थे।

    बहरहाल सिरमौर के जंगलों को अवैध खनन के जबड़े से बचाने के लिए 1995 में चीन के बीजिंग में चौथे विश्व महिला समेलन का शुभारम्भ करने व 2001 में प्रधानमंत्री वाजपेई द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार से समान्नित किंकरी देवी की स्मृति में प्रस्तावित पार्क उनके पंचतत्व में विलीन होने के 16 बरस बाद भी अधूरा रहा।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले भगवान राम के श्राप से राज्यसभा चुनाव हारे सिंघवी

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले भगवान राम के श्राप से राज्यसभा चुनाव हारे सिंघवी

    बिंदल बोले… ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस

    HNN/संगड़ाह

    हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने गत 27 फरवरी को कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की हार व विधायकों की क्रास वोटिंग का कारण भगवान राम का श्राप बताया।

    उन्होंने कहा भगवान राम का अस्तित्व नकारने व मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण रोकने व राम लला को टेंट में ही रखने की लगातार कोशिश करते रहे। ऐसे राम विरोधी को वोट डालने को हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले देवभूमि के 9 कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों की अंतरात्मा ने इजाजत नहीं दी और भाजपा के हर्ष महाजन सांसद चुने गए।

    बिंदल ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस ओबीसी का 6 फीसदी आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक दशक के शासनकाल में जहां भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।

    वहीं राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने व चांद के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान का उतरना जैसे ऐतिहासिक काम भी इस दौरान हुए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में गत वर्ष आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मोदी सरकार ने करीब 18000 करोड़ की मदद जारी की मगर सुक्खू सरकार ने इसमें भी बंदरबांट की और अपने चहेतों को आंशिक नुकसान होने पर भी पूर्ण प्रभावितों जितनी ही राशि जारी करवाई।

    सम्मेलन में मौजूद शिमला के सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने मोदी सरकार की पीएम किसान, आयुष्मान भारत, उज्जवला, लखपति दीदी व पीएम आवास जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगले 5 साल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कश्यप ने कहा कि उनके वर्तमान कार्यकाल में करीब साढ़े पांच दशकों से लंबित गिरिपार वासियों को जनजातीय दर्जे की मांग पूरी होना व प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 7000 करोड़ की रेणुका जी बांध परियोजना का शिलान्यास किया जाना इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

    उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500 पेंशन व 1 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी पूरी न किए जाने को जनता से धोखा करार दिया। संगड़ाह मे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व ददाहू में बीडीओ कार्यालय सहित रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ दर्जन संस्थान बंद किए जाने पर स्थानीय विधायक विनय कुमार की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

    एतिहासिक किंकरी देवी पार्क संगड़ाह में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के सभी 130 मतदान केंद्रों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पंहुचने। मंडल स्तरीय इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल व सांसद सुरेश कश्यप के अलावा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह व जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल सहित भाजपा के जिला व मंडल इकाई के कईं पदाधिकारियों ने पन्ना प्रमुख के महत्व पर जानकारी दी।

  • संगडाह के किकरी देवी पार्क में 30 अप्रैल को होगा भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन

    संगडाह के किकरी देवी पार्क में 30 अप्रैल को होगा भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन

    भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई आयोजित

    HNN/संगडाह

    संगडाह के किकरी देवी पार्क में 30 अप्रैल को भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे तथा इस मौके पर उनके साथ भाजपा के अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे।

    जानकारी देते हुए सिरमौर रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य बलवीर सिंह, ठाकुर प्रताप सिंह तोमर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, भाजपा जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा तथा भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि पिछले कल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी की एक विशेष बैठक हुई।

    जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि इस पन्ना प्रमुख सम्मेलन में तीन हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इन सभी नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा का हर नेता एवं हर सक्रिय कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख की भूमिका निभा रहे है और पन्ना प्रमुख ही भाजपा का आधार है।

    उन्होंने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत करने में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता तन मन से पार्टी को संगठित करने में जुट गए हैं, ताकि रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को भारी बढ़त दिलाई जा सके। इन नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

  • शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार सहित खुलते है सभी मंदिरों के कपाट

    शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार सहित खुलते है सभी मंदिरों के कपाट

    गिरिपार में बैशाखी पर लगते हैं झूले

    HNN/संगड़ाह

    सिरमौर जनपद की सदियों पुरानी लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण के लिए मशहूर गिरिपार क्षेत्र में बैशाखी पर्व झूले लगाए जाने की परंपरा कायम है। क्षेत्र में उक्त पर्व को दो दिन मनाया जाता है। शुक्रवार सांय पारम्परिक वाद्ययंत्रों की ताल पर रस्सा-कशी व पींग फांदने की रस्म की परम्परा निभाई गई।

    शनिवार सुबह इलाके के पेड़ों पर झूले लगाए गए। बाबड़ी नामक विशेष घास से बनाए जाने वाली मोटी रस्सी के झूलों पर न केवल बच्चे बल्कि अन्य लोग भी कम से कम एक बार झूलना अच्छा शगुन समझते है। करीब 3 लाख की आबादी वाले गिरिपार क्षेत्र की 155 पंचायतों में बैसाखी पर लोग कुल देवता को अनाज चढ़ाते हैं तथा इस दिन देवता की विशेष पूजा की जाती है।

    बैशाखी के दूसरे दिन को इलाके में बिशु रो साजो के नाम से मनाया जाता है। इस दिन से क्षेत्र में बिशु मेले का दौर भी शुरू हो जाता है। शनिवार को यहां बिशुड़ी साजा के नाम से बैशाखी मनाई गई। इस दिन परम्परा के चलते शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार के कपाट भी छह माह के लिए खुल जाते हैं, हालांकि सेवा समिति द्वारा यहां भंडारा अगले माह से शुरु किया जाएगा।

    क्षेत्र के उपमंडल संगड़ाह, शिलाई व राजगढ़ आदि में कईं स्थानों पर बिशु मेलों के दौरान तीर कमान से महाभारत का सांकेतिक युद्ध होता है। बैशाखी की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के विभिन्न गांव में सामूहिक रुप से एक बकरा काटने की भी परंपरा है तथा इसे बिशवाड़ी कहा जाता है। कुछ अरसा पहले तक क्षेत्र में कईं लोग बिशुड़ी पर शिकार भी करते थे।

    गिरिपार मे न केवल बैशाखी को अलग अंदाज में मनाया जाता है, बल्कि यहां लोहड़ी के दौरान जहां एक साथ 40 हजार के करीब बकरे कटते हैं, वही गुगा नवमी पर भक्त खुद को लोहे की जंजीरों से पीटते हैं। भैया दूज को सास-दामाद दूज के रुप में मनाया जाता है, तो ऋषि पंचमी पर श्रद्धालु आग से खेलते हैं। बहरहाल गिरिपार मे आज भी बैशाखी पर बाबड़ी के झूले की सदियों पुरानी परंपरा कायम है।