Category: संगड़ाह

  • संगड़ाह में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, तीन घायल

    संगड़ाह में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, तीन घायल

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सेंज घाट में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान विवेक राणा (26), कमेश्वर छिंटा (33), मंजू (49) के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन लोग कार (HP 79 0735) में सवार होकर संगडाह से हरिपुरधार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सेंज घाट पहुंचते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पेड़ में जा रुकी।

    जिससे कि कोई बड़ा हादसे होने से टल गया। वहीं हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत संगडाह अस्पताल पहुंचाया। संगडाह अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

  • पेंशनर एसोसिएशन संगड़ाह ने की लंबित देनदारियां जारी करने की मांग

    पेंशनर एसोसिएशन संगड़ाह ने की लंबित देनदारियां जारी करने की मांग

    सेवानिवृत शिक्षक मीनाराम को किया सम्मानित

    HNN/संगड़ाह

    पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की संगड़ाह इकाई की बैठक खंड अध्यक्ष भगवान सिंह शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

    सेवानिवृत कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से लंबित जल्द लंबित डीए, एरियर व ग्रेज्युटी जैसी देनदारियां जारी करने की मांग की।

    बैठक मे एसोसिएशन द्वारा 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत शिक्षक मीनाराम तोमर को सम्मानित किया गया। बैठक में इकाई के लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने संगड़ाह में नाटियों व नाटक से दिया महिला दिवस का संदेश

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने संगड़ाह में नाटियों व नाटक से दिया महिला दिवस का संदेश

    एसडीएम संगड़ाह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

    HNN/संगड़ाह

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संगड़ाह में आयोजित खंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की अध्यक्षता स्थानीय एसडीएम सुनील कायथ ने की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जहां नाटी, स्मूहगान व नुक्कड़ नाटक आदि से जहां मौजूद दर्शकों अथवा महिलाओं का मनोरंजन किया।

    वहीं महिला सशक्तिकरण व इस महिला दिवस की थीम ‘समावेशन को प्रेरित करें’ का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा सीडीपीओ संगड़ाह ईशाक दीदान, बीडीओ संगड़ाह चिराग शर्मा व बीडीसी संगड़ाह आदि ने भी महिला दिवस पर अपनी बात रखी।

    कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सार्वजनिक अवकाश के चलते गुरुवार को एक दिन उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • संगड़ाह के जामल गांव में आसमानी बिजली गिरने से राख हुआ रिहायशी मकान

    संगड़ाह के जामल गांव में आसमानी बिजली गिरने से राख हुआ रिहायशी मकान

    डेढ़ लाख की नकदी व 2 लाख के गहने सहित सारा सामान हुआ राख

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर में उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील के तहत जामल गांव में एक रिहायशी मकान पर आसमानी बिजली गिर गई है। आसमानी बिजली गिरने से रामलाल शर्मा का मकान जलकर राख हो गया। हालांकि नीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन बिजली व आगजनी से करीब 2 लाख के गहने, डेढ़ लाख की नकदी, 1 बंदूक, राशन व कपड़ों सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

    जानकारी के अनुसार रामलाल शर्मा का परिवार अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया हुआ था। यहां केवल उनकी बहन दया देवी व भांजी थी। दोनों शनिवार सायं उस वक्त रसोई में आग सेक रहे थे जब अचानक साथ लगते कमरे मे जोरदार धमाका के साथ आग की लपटें उठी। समय रहते दोनों रसोई से बाहर भागी, हालांकि हादसे में दया देवी आंशिक रूप से घायल हुई।

    बिजली की आवाज सुनकर व घर से आग की लपटों को देखकर गांव वाले भी मौके पर पहुंचे, मगर आग इतनी तेजी से फैली कुछ राख हो गया। स्थानीय गवाही पंचायत की प्रधान सीमा धीमान ने बताया कि रविवार को पटवारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है। अब तक प्रशासन की ओर से कोई तुरंत राहत नहीं मिली है।

    उन्होंने सिरमौर जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से जल्द प्रभावित परिवार की मदद की अपील की। नौहराधार में पिछले करीब एक माह से तहसीलदार व नायब तहसीलदार का पद खाली होना राहत न मिलने का कारण बताया जा रहा है। गौरतलब है कि नागरिक उपमंडल संगड़ाह में अग्निशमन केंद्र न होने के चलते या तो लोगों को खुद जोखिम उठाकर आगजनी से अपनी संपत्ति की रक्षा करनी पड़ती है या फिर सब कुछ जल जाने के बाद ही आग बुझती है।

  • सिरमौर में घर के बरामदे में मिला अविकसित भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

    सिरमौर में घर के बरामदे में मिला अविकसित भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में हैरान कर देने वाली के एक वारदात पेश आई है। जहां जरग गांव के घर के बरामदे में अविकसित भ्रूण को फैंक दिया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा-318 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरग गांव के प्रेम चंद ने पुलिस को सूचना दी थी कि 4-5 माह का भ्रूण उसके घर के बरामदे में फैंका गया है।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे लेकर नाहन मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि भ्रूण 6-7 माह का हो सकता है। भ्रूण के अंगों को जानवरों द्वारा नोचा गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी ने पैदाइश को छिपाने के लिए शव को दफना दिया होगा।

    भ्रूण के ठीक से दबे न होने के कारण हाथ-पांव बाहर ही रह गए होंगे। जिस कारण जानवर द्वारा इसे खोद कर निकाल लिया गया। इस वजह से सबसे पहले हाथ ही जानवरों के निशाने पर आए होंगे। बताया जा रहा है कि भ्रूण के हाथ व पांव नहीं थे, साथ ही धड़ से नीचे का हिस्सा भी नहीं था। शरीर पर गीली मिट्टी पाई गई।

    वहीं डीएसपी संगड़ाह मुकेश ढडवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि पूछताछ में पुलिस को भ्रूण से जुड़ा सुराग नहीं मिला है। एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • संगड़ाह में खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती जख्मी

    संगड़ाह में खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती जख्मी

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां कालथ में एक टाटा टियागो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि युवती घायल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश सुपुत्र जीत सिंह गांव मंडोली संगड़ाह के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक और युवती कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जब वह संगड़ाह से कुछ किलोमीटर दूर कालथ में पहुंचे तो उनकी टाटा टियागो कार (HP 792309) अचानक ही सड़क से लुढ़क कर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार मुकेश मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती रजाना घायल हुई है।

    युवती को ददाहू अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

  • हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी लोहारों द्वारा जमीदारों के औजार बनाने की प्रक्रिया आज भी जारी

    हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी लोहारों द्वारा जमीदारों के औजार बनाने की प्रक्रिया आज भी जारी

    HNN/संगड़ाह

    हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पुश्तैनी लोहारों द्वारा जमीदारों के औजार बनाने की प्रक्रिया जारी है। गांव के लोहार जमींदारों के औजार बिना पैसे लिए बनाते हैं और बदले में उन्हें हर 6 महीने के बाद फसल आने के समय अनाज का एक निश्चित भाग दिया जाता है। यहां यद्यपि लोहार के पास खेतीहर जमीन नहीं होती परंतु गांव के जमींदार हर 6 महीने बाद अपनी फसल का निश्चित भाग लोहार को देते हैं जिससे लोहार के पास गांव के जमीदारों से काफी अनाज इकट्ठा हो जाता है और उनके परिवार का भरपूर भरण पोषण चलता रहता है।

    ग्रामीणों से एकत्रित होने वाले अनाज से न केवल लोहार का साल भर के भोजन की व्यवस्था चलती है अपितु कुछ अनाज बेचकर लोहार अपने परिवार के लिए कपड़ा लता और अनेक प्रकार की बाजारों से खरीद की आवश्यकताओं की पूर्ति भी करता है। लोहार गांव के एक निश्चित भाग में बने आरण में जमीदारों के बुलावे पर उनके कृषि औजारों की मुरम्मत करते हैं और साथ में जमीदारों को नए औजार भी बना कर देते हैं।

    आरण में किसानों के औजार बनाने के लिए किसानों द्वारा लोहार को लोहा और कोयला उपलब्ध कराया जाता है। ये पुश्तैनी कारीगर किसानों के लिए कुल्हाड़ी, दराट, दराटी, झब्बल, कुदाली, गैंती, हल के फाले, आडू़, छूरी, चाकू, छैणी, हथौड़े, बसौले, डांगरे तलवारें और किसानों की रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के औजार तैयार करके देते हैं।

    आरण को हवा देने के लिए लोहार प्राचीन काल से भेड़ो और बकरियों की खालों की फुकी का उपयोग करते थे परंतु मशीनी युग आने के बाद अब लोहार विद्युत और हस्तचलित ब्लोअर का उपयोग करते हैं और लोहे को गर्म करके भारी भरकम हथौड़ों की मार से लोहे के औजार तैयार करके जमींदारों को मुहैया करवाते हैं।

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में विकासखंड संगड़ाह के गांव अरट के पुश्तैनी कारीगर लोहार कमल धीमान बताते हैं कि उन्होंने जमीदारों के औजार बनाने की कला के लिए किसी सरकारी व गैरसरकारी संस्थान से प्रशिक्षण नहीं लिया है अपितु उन्होंने औजार बनाने की यह कला अपने पिता पुश्तैनी कारीगर दौलतराम से सीखी है। कमल धीमान किसानों की आवश्यकता के सभी प्रकार के औजार बनाने में पारंगत है और उन्हें उत्तम क्वालिटी के डांगरे व तलवारें बनाने का हुनर भी आता है।

    कमल धीमान से डांगरे बनवाने के लिए डांगरे के शौकीन दूर-दूर से आते हैं। इसी प्रकार के पुश्तैनी कार्य कर आज भी गांव-गांव में भरपूर संख्या में किसानों के औजार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लोहार के आरण इस क्षेत्र के हर गांव में गांव के बाहर एक निश्चित स्थान पर बने हैं जहां हर 6 महीने में लोहार चंद दिनों के लिए जाकर उस गांव के जमींदारों के औजार तैयार करके देता है।

    आरण के भीतर लोहा पिघलाने के लिए मिट्टी और पत्थर से एक चूल्हा तैयार किया जाता है जिसमें एक ओर भेड़ बकरी के खालों की पारंपरिक फुकी और आधुनिक ब्लोअर से हवा देने के लिए सुराख होता है और आरण के भीतर कोयला डालकर जब फूकी और ब्लोअर से हवा देने से चंद मिनटों में ही लोहा पिघल-कर नरम हो जाता है और फिर जमींदारों द्वारा भारी भरकम हथौड़ों की मार से लोहार लोहे को विभिन्न प्रकार के औजारों का रूप देता है।

    इन औजारों को पुश्तैनी लोहार द्वारा विशेष विधि द्वारा ठंडा पानी झिड़ककर विशेष विधि से पाण दी जाती है जिससे औजारों में इतनी मजबूती आती है कि भारी से भारी कृषि कार्य करते हुए ये औजार आसानी से टूटते नहीं है।

    वास्तव में सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र के गांवों में पुश्तैनी लोहारों का जमीदारों की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान होता है और इन लोहारों के बिना कृषि और बागवानी कार्यो को सुचारू रूप से चलाना संभव ही नहीं होता। सिरमौर जिला के गिरीपार इलाकों में पुश्तैनी कार्यक्रम की यह परंपरा आज भी गांव-गांव में यथावत चल रही है।

  • संगड़ाह में करंट की चपेट में आने से घायल हुए विद्युत कर्मी ने पीजीआई  में तोड़ा दम

    संगड़ाह में करंट की चपेट में आने से घायल हुए विद्युत कर्मी ने पीजीआई में तोड़ा दम

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारा-टिकरी में करंट की चपेट में आने से घायल हुए विद्युत कर्मी ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जीवन सिंह के रूप में हुई है।

    गौरतलब है कि 3 फरवरी को जीवन सिंह कनिष्ठ अभियंता व अन्य किसी कर्मचारी की गैरमौजूदगी में ट्रांसफर पर अकेले ही काम कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद जीवन सिंह ट्रांसफर पर करंट लगने से करीब 100 फीट नीचे खाई में लुढ़क गया था।

    जिसके बाद दो लोगों द्वारा उसे अस्पताल पंहुचाया था। अब पीजीआई चंडीगढ़ में में उसने दम तोड़ दिया है। उधर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि विद्युत कर्मी जीवन सिंह के पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को ही संगड़ाह से पुलिस टीम चंडीगढ़ पंहुच गई थी और मामले की जांच जारी है।

  • संगड़ाह में करंट लगने से घायल हुआ विद्युत कर्मी

    संगड़ाह में करंट लगने से घायल हुआ विद्युत कर्मी

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर में उपमंडल संगड़ाह के तहत आने वाले लोहारा-टिकरी गांव में एक हादसा पेश आया है। यहां करंट लगने से एक विद्युत कर्मी घायल हो गया है। घायल की पहचान 55 वर्षीय जीवन सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन सिंह कनिष्ठ अभियंता व अन्य किसी कर्मचारी की गैर मौजूदगी में लाइन पर अकेले काम कर रहा था।

    इसी दौरान वह अचानक ही करंट की चपेट में आ गया और करीब 100 फीट दूर खाई में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय वहां मौजूद भगवान सिंह व रमेश कुमार तुरंत उसकी मदद के लिए वहां पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए दादाहु अस्पताल ले जाया गया।

    जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। इस बारे में विभाग के एसडीओ व जेई से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि करंट लगने व गिरकर घायल हुआ जीवन सिंह बयान देने की हालत में नहीं है। अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पहला हिमपात होते ही संगड़ाह उपमंडल की 3 दर्जन पंचायतों की बिजली गुल

    पहला हिमपात होते ही संगड़ाह उपमंडल की 3 दर्जन पंचायतों की बिजली गुल

    नौहराधार, हरिपुरधार व गत्ताधार के साथ लगती दर्जन भर पंचायतों में आधा फुट तक हिमपात

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर के नागरिक उपमंडल संगड़ाह की 3 दर्जन पंचायतों में आज साल का पहला हिमपात होते ही इलाके के दिन भर बिजली गुल रही। नागरिक उपमंडल संगड़ाह की दिउड़ी-खड़ाह, गेहल, डसाकना, सांगना, सताहन, भलौना, नौहराधार, देवना, चोकर व सैंज सहित दर्जन भर के करीब पंचायतों में सुबह 7 बजे के बाद सायं करीब 3 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद भी जहां अघोषित पावर कट लगते रहे।

    तो वहीं दो दर्जन पंचायतों में करीब 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप्प है। बिजली न होने से जहां सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प रहा, जिससे अस्पताल में मरीजों को भी परेशानी हुई। पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा व क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा संगड़ाह में विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता व क्षेत्र के 2 सहायक अभियंता कार्यालय बंद किए जाने के बाद से यहां आए दिन घंटों अघोषित पावर कट लग रहे हैं।

    साल भर से संगड़ाह-चाढ़ना 33केवी लाइन की मुरम्मत नहीं करवाए जाने व संगड़ाह के कनिष्ठ अभियंता को नियमों की अनदेखी कर 26 किलोमीटर दूर ददाहू में रखे जाने से समस्या गंभीर हुई है। कनिष्ठ अभियंता विपिन शर्मा के अनुसार विभाग अथवा एसडीओ द्वारा संगड़ाह के लिए कम्प्यूटर व इंटरनेट कनेक्शन स्वीकृत न किए जाने के चलते वह ददाहू में रह रहे हैं।

    सहायक ददाहू कोमल शर्मा ने कहा कि मौसम खराब होने से बिजली गुल रही और संगड़ाह में कार्यरत जेई को विभागीय कार्य से नाहन भेजा है। लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता संगड़ाह राकेश खंडूजा ने बताया कि, हरिपुरधार-कुपवी सड़क से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है और अन्य कोई रोड अब तक बंद नहीं हुआ है। बर्फबारी के बाद पड़ोसी राज्यों के पर्यटकों के वाहन भी क्षेत्र में पंहुच रहे हैं।