Category: himachal weather

Himachal Pradesh weather forecast and updates

  • MONSOON ALERT / सोलन में मानसून को लेकर प्रशासन सतर्क, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    MONSOON ALERT / सोलन में मानसून को लेकर प्रशासन सतर्क, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    MONSOON ALERT : सोलन प्रशासन ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं को देखते हुए जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जनता से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

    सोलन

    नदी-नालों के पास रहने वालों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत

    उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि मानसून सीजन में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बारिश के दौरान नदी-नालों, खड्डों या जलाशयों के पास न जाएं। जो लोग नदी-नालों के समीप रहते हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि अचानक जलस्तर बढ़ने पर वे तुरंत ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

    बस्तियों की पहचान और आपात योजना तैयार

    सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नदी-नालों के समीप बस्तियों को चिन्हित करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर वहां रह रहे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। आपातकालीन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी बताया गया है।

    विभागों को अलर्ट, सभी तैयारियों को उच्च स्तर पर रखने के निर्देश

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य, जल शक्ति, लोक निर्माण, खाद्य एवं आपूर्ति और बिजली विभाग सहित सभी जरूरी विभागों को मानसून से जुड़ी तैयारियों को बेहतर रखने को कहा है। इसके अलावा नगर निगम, नगर परिषद, पंचायत स्तर तक भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

    आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

    जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन से संपर्क करें। इसके लिए फोन नंबर 01792-220049, 220882, 220048, 221200 और टोल फ्री नंबर 1077 उपलब्ध रहेगा।

  • Weather / सिरमौर में आफत बनी भारी बारिश : गिरी बैराज के गेट खुले, नेशनल हाईवे रहा ठप

    Weather / सिरमौर में आफत बनी भारी बारिश : गिरी बैराज के गेट खुले, नेशनल हाईवे रहा ठप

    Weather : नदियाँ उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त; प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

    नाहन, 30 जून 2025:

    पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिले की सभी प्रमुख नदियाँ और नाले उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। श्रीरेणुकाजी के समीप स्थित गिरी बैराज जटोन के चार फ्लड गेट आज सुबह 8:00 बजे खोल दिए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप गिरी और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।


    बारिश का सबसे बड़ा असर परिवहन व्यवस्था पर देखने को मिला। जिला मुख्यालय नाहन को प्रदेश की राजधानी शिमला से जोड़ने वाला नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे 907ए आज सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक लगभग 4 घंटे बंद रहा। सड़क पर दोनों ओर बड़े वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने के कारण लंबी दूरी की बसें और ट्रक विशेष रूप से नैनाटिककर के समीप सादनाघाट में कई घंटों तक फंसे रहे। छोटे वाहन चालकों ने दलदल में जोखिम उठाकर अपने वाहन निकाले।


    नेशनल हाईवे पर नाहन से कुमारहट्टी तक कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर और भारी मलबा गिरने से सड़कों पर वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। कई कच्ची सड़कों और संपर्क मार्गों पर भारी फिसलन हो गई है, जिसके चलते कुछ बसें और छोटे वाहन भी फंसे हुए हैं।


    नेशनल हाईवे नाहन मंडल के कनिष्ठ अभियंता एसएस पुंडीर ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना सुबह करीब 7:00 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत मशीनें मौके पर भेजकर काम शुरू किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह लगभग 8:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क बहाल कर दी गई थी। बड़े पत्थरों को हटाने का काम अभी भी जारी है और जल्द ही पूरी सड़क से मलबा हटा दिया जाएगा ताकि यातायात पूरी तरह सुचारु हो सके।


    जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष अपील की है कि वे नदियों और नालों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

  • Himachal Weather / हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऊना सबसे गर्म और कुकुमसेरी सबसे ठंडा

    Himachal Weather / हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऊना सबसे गर्म और कुकुमसेरी सबसे ठंडा

    Himachal Weather : पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न भागों में हल्की से लेकर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    शिमला

    कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी, तापमान में उतार-चढ़ाव

    पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में दर्ज हुई वर्षा
    राज्य के चौपाल, गोहर, भराड़ी, कांगड़ा, मंडी, जुबरहट्टी, करसोग, सराहन, देहरा, गोपीपुर, नाहन, नारकंडा, हमीरपुर, बैजनाथ, कोटखाई, बंजार, कोठी आदि स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सुंदरनगर, बिजाही, शिमला, कुफरी, बिलासपुर सदर, सोलन, धर्मपुर, सुजानपुर टीरा, पंडोह, नगरोटा सूरिया जैसे क्षेत्रों में भारी वर्षा और जोगिंद्रनगर, कसौली, काहू, पोंडा में बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई।

    बिजली व गर्जन की गतिविधियां भी रहीं सक्रिय
    शिमला, जुबरहट्टी, कुफरी, सुंदरनगर, कांगड़ा, मुरारी देवी और पालमपुर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जिससे मौसम और अधिक अस्थिर बना रहा।

    तापमान की स्थिति
    राज्य में अधिकतम तापमान ऊना में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री, कल्पा का अधिकतम 25.7 डिग्री व न्यूनतम 16.2 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में तेज बारिश का पूर्वानुमान
    29 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और चंबा व कुल्लू में भारी बारिश की संभावना है।
    30 जून को ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश और हमीरपुर, कुल्लू, शिमला में गरज के साथ भारी बारिश संभव है।
    1 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है , 2 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन और मंडी में भारी बारिश के आसार हैं , 3 जुलाई को ऊना, चंबा, कांगड़ा, शिमला और मंडी में भी भारी बारिश का अनुमान है।

    किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी व्यापक वर्षा की संभावना
    29 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में अनेक स्थानों पर और शेष जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हो सकती है।
    30 जून और 2 जुलाई को इन दोनों जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में व्यापक वर्षा होगी।
    1 और 3 जुलाई को भी किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर तथा अन्य जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

    शिमला शहर के लिए विशेष पूर्वानुमान
    29 जून से 1 जुलाई तक शिमला शहर में गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

  • Himachal Weather / अगले तीन दिन राज्य में तेज बारिश के आसार, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Himachal Weather / अगले तीन दिन राज्य में तेज बारिश के आसार, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Himachal Weather : बीते 24 घंटे में शिलारू, कटौला, सुजानपुर, रोहड़ू और बैजनाथ सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। वहीं पंडोह और जोगिंद्रनगर में भारी से बहुत भारी बारिश रेकॉर्ड की गई है।

    शिमला

    तेज बारिश और गरज-चमक के साथ कइयों जिलों में अलर्ट, तापमान में भी दिखा उतार-चढ़ाव

    बीते 24 घंटों का वर्षा और मौसम लेखा-जोखा
    राज्य के कई क्षेत्रों जैसे शिलारो, कटौला, सुजानपुर टीरा, बैजनाथ, रोहड़ू, मंडी, निचार, बंजार, करसोग, गोहर, नारकंडा, नादौन, रामपुर बुशहर, जतन बैराज और कल्पा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पंडोह और जोगिंद्रनगर जैसे स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है। सुंदरनगर, भुंतर और कांगड़ा में गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुई हैं।

    राज्य में तापमान की स्थिति
    पोंटा साहिब में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और केलांग में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में शिमला का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस, कल्पा का अधिकतम 26.9 और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस, तथा मनाली का अधिकतम 28 और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग की चेतावनी
    मौसम विभाग ने आगामी 3 जुलाई तक राज्य में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेष रूप से 29 जून को संभावित भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। शिमला और सिरमौर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है और लोगों को नदियों-नालों से दूर रहने व सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    आगामी मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी
    28 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।
    29 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भी गरज के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

  • Himachal Weather / अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार, शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

    Himachal Weather / अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार, शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

    Himachal Weather : मौसम विभाग का पूर्वानुमान: 25 से 27 जून तक ऊना, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी । हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, शिमला समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुल्लू में बादल फटा, मणिकर्ण में पुलिया बह गई और लाहौल में सड़कें अवरुद्ध हो गईं।मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

    शिमला

    बीते 24 घंटों में कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज
    पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के पालमपुर, जोगिंदरनगर, नाहन, बैजनाथ, रेणुका, पोंटा साहिब, गोहर, कांगड़ा और अंब में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। सुंदरनगर और कांगड़ा में गर्जना और बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

    राज्य का तापमान: भंतर सबसे गर्म, कुकुमसेरी सबसे ठंडा
    राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भंतर में 35.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस, कल्पा का 27.3 और 17.4 डिग्री, मनाली का 29 और 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    25 जून को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    25 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुल्लू और शिमला जिले में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

    26 जून को कांगड़ा, मंडी और शिमला समेत पांच जिलों में अलर्ट
    26 जून को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।

    27 जून को शिमला, सोलन और सिरमौर में हो सकती है भारी बारिश
    27 जून को बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में भी कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में सामान्य बारिश का अनुमान है।

    किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मध्यम बारिश की संभावना
    25 से 27 जून तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर इसी तरह की वर्षा होने की संभावना है।

    शिमला में भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश
    25 से 27 जून तक शिमला शहर में गरज के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

  • झमाझम बारिश से कुल्लू , कांगड़ा , शिमला समेत कई जिलों में तबाही, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    झमाझम बारिश से कुल्लू , कांगड़ा , शिमला समेत कई जिलों में तबाही, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    बादल फटने , पुल बहने और सड़कें अवरुद्ध होने से जनजीवन प्रभावित , 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

    शिमला

    कुल्लू में बादल फटने से तबाही, एनएचपीसी के शेड बहे
    हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार से झमाझम बारिश का दौर जारी है। कुल्लू जिले में सैंज के जीवानाला में बादल फटने से एनएचपीसी के शेड बह गए हैं, जबकि बिहाली गांव को खतरा बना हुआ है। होर्नगाड़, काथीकुकड़ी नाला और मणिकर्ण की ब्रह्म गंगा नाले में बाढ़ आने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

    प्रदेशभर में तेज बारिश, थुरल में बाजार बंद
    बीती रात पालमपुर में 145.4 मिमी, जोगिंदरनगर 113.0, नाहन 94.0, बैजनाथ 85.0, पांवटा साहिब 58.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा के थुरल क्षेत्र में भारी बारिश से सड़कें तालाब बन गईं और बाजार की कई दुकानें बंद करनी पड़ीं। गंदा पानी दुकानों में घुस गया जिससे व्यापारी और राहगीर दोनों परेशान हुए।

    धर्मपुर में खड्ड बना झील, मंदिर और श्मशानघाट डूबे
    जालंधर-अटारी-मंडी एनएच पर पाड़च्छू में निर्माणाधीन पुल की डंप की गई मिट्टी ने खड्ड का बहाव रोक दिया है। इससे खड्ड झील में बदल गई और गासिया माता मंदिर, सराय और श्मशानघाट जलमग्न हो गए हैं। आसपास के गांवों को भी खतरा पैदा हो गया है।

    उदयपुर में सड़क अवरुद्ध, निगम की बस फंसी
    लाहौल के उदयपुर क्षेत्र में चौखंग-नैनगार सड़क भारी बारिश के कारण बंद हो गई है। एक नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क बह गई और निगम की बस बीच रास्ते फंस गई है। चंद्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से जसरथ गांव को जोड़ने वाला झूला टूट गया है।

    बलाधी गांव का संपर्क कटा, पुलिया बह गई
    मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव में पार्वती नदी पर बनी अस्थायी पुलिया जल स्तर बढ़ने से बह गई है। पुलिया के बहने से गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

    1 जुलाई तक बारिश, 5 जिलों में बाढ़ का खतरा
    मौसम विभाग ने 25 से 27 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 25 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुल्लू और शिमला के लिए येलो अलर्ट है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना जताई गई है।

    पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
    प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, हेल्पलाइन नंबर साझा करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। कुल्लू, बिलासपुर और ऊना जिलों में जलक्रीड़ा गतिविधियां भी स्थगित कर दी गई हैं।

  • Himachal Weather / हिमाचल में मानसून की दस्तक के बाद कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    Himachal Weather / हिमाचल में मानसून की दस्तक के बाद कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    Himachal Weather : बीते 24 घंटों में नादौन, कांगड़ा और पांवटा साहिब में भारी वर्षा दर्ज की गई है। आने वाले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

    शिमला

    दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

    पिछले 24 घंटों में बारिश और तापमान की स्थिति
    राज्य के नादौन (63.5 मिमी), कांगड़ा (55.5 मिमी) और पांवटा साहिब (49.0 मिमी) में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अन्य स्थानों जैसे हमीरपुर, देहरा, गोपीपुर, मंडी, भराड़ी, बंगाणा, नेरी और घागस में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मुख्य शहरों का तापमान
    शिमला का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस, कल्पा का अधिकतम 26.9 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस तथा मनाली का अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    24 से 28 जून तक की चेतावनियां और पूर्वानुमान
    24 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 25 जून को कुल्लू, शिमला और सोलन में भारी बारिश जबकि अन्य जिलों में बहुत अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। 26 और 27 जून को अधिकतर जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। 28 जून को मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है।

    किन्नौर और लाहौल-स्पीति में विशेष स्थिति
    24 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर वर्षा तथा बाकी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। 25 से 27 जून तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में व्यापक वर्षा और अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा की चेतावनी दी गई है।

    शिमला शहर का विशेष पूर्वानुमान
    शिमला शहर में 24 से 26 जून तक गर्जना और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 23–24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15–18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

  • Himachal Weather / राज्य में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना

    Himachal Weather / राज्य में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना

    Himachal Weather : राज्य में 23 से 27 जून तक भारी बारिश का दौर रहेगा, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी और हमीरपुर में विशेष सावधानी बरतने की सलाह

    शिमला

    बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश दर्ज
    हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा, बैजनाथ, ओलिंडा, मुरारी देवी, कोठी और पालमपुर सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पांवटा साहिब में भारी बारिश दर्ज की गई। सुंदरनगर, मुरारी देवी और कांगड़ा में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की घटनाएं भी दर्ज हुईं।

    तापमान में गिरावट, केलोंग रहा सबसे ठंडा
    राज्य में पांवटा साहिब का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि केलोंग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जून 23 से 27 तक भारी बारिश का अलर्ट
    मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 24 जून को ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

    25 जून को ऊना, हमीरपुर, चंबा, सिरमौर और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि बिलासपुर, सोलन, मंडी और शिमला में भी बारिश की चेतावनी है। 26 जून को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश तथा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

    27 जून को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश और हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में एक दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

    किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी सक्रिय रहेगा मानसून
    23 व 24 जून को किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 25 से 27 जून के बीच इन क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

    शिमला शहर में गरज के साथ बारिश की चेतावनी
    शिमला में 23 से 25 जून तक बारिश के साथ गर्जन की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

  • Himachal Weather / अगले चार दिन कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

    Himachal Weather / अगले चार दिन कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में 22 से 25 जून तक मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर गर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

    बीते 24 घंटे का मौसम विवरण
    राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कसौली, मंडी, सोलन, शिमला, सुंदरनगर, पालमपुर और करसोग सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा।

    प्रमुख शहरों का तापमान
    शिमला: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 18.5°C
    कल्पा: अधिकतम 27.7°C, न्यूनतम 16.6°C
    मनाली: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 20.4°C

    22 जून का पूर्वानुमान
    चंबा और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

    23 जून का मौसम अनुमान
    ऊना, कांगड़ा और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी और सोलन में भारी वर्षा हो सकती है।

    24 जून को किन जिलों में अलर्ट
    चंबा, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और शिमला में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    25 जून की चेतावनी
    चंबा और कुल्लू में भारी बारिश हो सकती है। जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    किन्नौर और लाहौल-स्पीति में स्थिति
    22 से 25 जून तक इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला बना रहेगा। जबकि 23 और 24 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

    शिमला शहर के लिए विशेष पूर्वानुमान
    22 से 24 जून के बीच शिमला में गर्जन और वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है।

  • Himachal Weather / अगले चार दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कांगड़ा और ऊना में बहुत भारी वर्षा की संभावना

    Himachal Weather / अगले चार दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कांगड़ा और ऊना में बहुत भारी वर्षा की संभावना

    Himachal Weather : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 21 से 25 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर गर्जन और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

    शिमला

    पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज, कांगड़ा में भारी वर्षा
    नगरोटा सूरियां, जोगिंद्रनगर, गुलेर, नादौन, सुजानपुर टीरा, सैंडहोल, बैजनाथ, पालमपुर, नाहन, भराड़ी, घमरूर, शिमला, चुारी सहित कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले में भारी वर्षा हुई। सुंदरनगर और कांगड़ा में गर्जन के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

    राज्य में तापमान की स्थिति
    ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    • शिमला : अधिकतम 20.6°C, न्यूनतम 18.4°C
    • कल्पा : अधिकतम 26.9°C, न्यूनतम 15.4°C
    • मनाली : अधिकतम 26.4°C, न्यूनतम 20.7°C

    21 जून को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

    22 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
    हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और सोलन में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    23 जून को भी कई जिलों में वर्षा का अलर्ट
    ऊना और कांगड़ा में बहुत भारी वर्षा की संभावना है जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश हो सकती है।

    24 जून को इन जिलों में रहें सावधान
    हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

    किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी बारिश के संकेत
    21 और 24 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 22, 23 और 25 जून को यहां अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ शेष जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

    शिमला शहर में गर्जन के साथ वर्षा की चेतावनी
    21 से 23 जून तक शिमला शहर में वर्षा और गर्जन की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 से 22°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है।