Category: himachal weather

Himachal Pradesh weather forecast and updates

  • हिमाचल में मानसून का कहर, कांगड़ा-ऊना-चंबा में रेड अलर्ट, आठ जिलों के स्कूल बंद

    हिमाचल में मानसून का कहर, कांगड़ा-ऊना-चंबा में रेड अलर्ट, आठ जिलों के स्कूल बंद

    हिमाचल प्रदेश में मानसून का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा। भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    शिमला

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान और चेतावनी
    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून फिलहाल पूरी तरह सक्रिय है। 25 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और मंडी के लिए रेड अलर्ट, बिलासपुर और कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अगस्त को चंबा और कांगड़ा के लिए फिर रेड अलर्ट, मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर व हमीरपुर के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 27 अगस्त को शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

    पिछले 24 घंटों में बारिश का असर
    बीते 24 घंटों में बग्गी, कांगड़ा, मंडी, गोहर, कोठी, बंजार, भरमौर, मनाली, कुकुमसेरी और सराहन सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। अंब, धर्मशाला, कसौली, सुंदरनगर, ऊना, चंबा और पालमपुर में भारी बारिश हुई, जबकि बिलासपुर और जोत में बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात
    लगातार बारिश के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 625 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा 1533 ट्रांसफार्मर ठप हो गए और 168 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

    मानसून सीजन में अब तक का नुकसान
    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, 20 जून से 24 अगस्त तक के मानसून सीजन में अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है और 360 लोग घायल हुए हैं। 1212 घर पूरी तरह से ढह गए हैं और 37 हजार से अधिक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    तापमान में गिरावट
    शिमला में अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम 13.2 डिग्री, जबकि मनाली का अधिकतम 18.6 और न्यूनतम 14.2 डिग्री रहा। केलांग का न्यूनतम तापमान मात्र 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    लोगों से अपील
    प्रशासन ने जनता से सतर्क रहने और पहाड़ी रास्तों पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। चेतावनी दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक सावधानी ही सुरक्षा है।

  • Himachal Weather / अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, शिमला, मंडी, कांगड़ा समेत कई जिलों में गरज-चमक की संभावना

    Himachal Weather / अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, शिमला, मंडी, कांगड़ा समेत कई जिलों में गरज-चमक की संभावना

    पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। नादौन, पालमपुर, सराहन जैसे क्षेत्रों में सामान्य बारिश हुई, जबकि पंडो, कसौली और करसोग में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा और भुतर में गर्जन के साथ बिजली चमकने की घटनाएँ सामने आईं।

    शिमला

    पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
    राज्य में अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान केलोंग में 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम 17.2, कल्पा का अधिकतम 19.7 और न्यूनतम 13.2, जबकि मनाली का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    आगामी पूर्वानुमान
    24 अगस्त को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 25 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 26 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर और मंडी में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

    किन्नौर और लाहौल-स्पीति में लगातार वर्षा
    24 से 26 अगस्त तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना है। वहीं, शेष जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। शिमला शहर में भी तीन दिनों तक गर्जन के साथ बारिश हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहने की संभावना है।

  • कौंला वाला भूंड पर फिर कहर: भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप, लोग परेशान

    कौंला वाला भूंड पर फिर कहर: भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप, लोग परेशान

    सिरमौर में शुक्रवार से जारी मूसलाधार बारिश ने बढ़ाया कहर, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन:

    सिरमौर जिले में शुक्रवार शाम से लगातार शनिवार सुबह तक जारी भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बारिश का कहर नाहन-कौंला वाला भूंड वाया सैनवाला रोड पर भी देखने को मिला, जहां बर्मा पापड़ीपचायत के गुलेरिया के पास भारी भूस्खलन हो गया है।

    भूस्खलन के कारण सड़क का एक लंबा हिस्सा मलबे से पूरी तरह ढक गया है, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है।

    यह वही जगह है जहां 2022 में भी इसी तरह का भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सड़क 10-12 दिनों के लिए बंद हो गई थी। एक बार फिर, इस भूस्खलन ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और उनका जिला मुख्यालय नाहन से सीधा संपर्क कट गया है।

    सड़क बंद होने से स्थानीय लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिला मुख्यालय नाहन आने के लिए अब उन्हें कई किलोमीटर का लंबा सफर वाया सुरला और चासी बनोग होकर तय करना पड़ रहा है।

    खबर लिखे जाने तक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति निराशा है। यह भूस्खलन लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में उत्पन्न हुई दिक्कतों का एक बड़ा उदाहरण है, जिसने पूरे क्षेत्र की रफ्तार थाम दी है।

  • भारी बारिश हुई तबाही के बाद एसडीएम ने लिया नुकसान का जायजा

    भारी बारिश हुई तबाही के बाद एसडीएम ने लिया नुकसान का जायजा

    नलका और अगड़ीवाला गांवों में धान की फसलें तबाह, 7 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    सिरमौर जिले के मातर पंचायत में 17 अगस्त को हुई भारी बारिश से नलका और अगड़ीवाला गांवों में भारी तबाही हुई है। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान और तहसीलदार उपेंद्र कुमार ने आज इन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

    इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान मातर और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।अधिकारियों की टीम ने पाया कि नलका गांव में कई सरकारी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

    नाले का पानी रास्ता बदलकर गांव में घुस गया, जिससे ग्राम पंचायत भवन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय उच्च पाठशाला को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों के घरों और खेतों में खड़ी धान की फसलें भी पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

    वहीं, अगड़ीवाला गांव में भी हालात गंभीर हैं। रविवार को ही सूचना मिलने के बाद यहां के सात परिवारों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर खोल में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया था।

    एसडीएम राजीव संख्यान ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें 25 तिरपाल, 20 कंबल और 15 दिनों का राशन, जिसमें चावल, आटा, दालें, तेल, आलू, प्याज और अन्य मसाले शामिल थे, वितरित किया।निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अगड़ीवाला गांव के करीब 20 घर खतरे की जद में हैं।

    यदि क्षेत्र में दोबारा बारिश होती है, तो इन घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। एसडीएम ने स्थानीय परिवारों को निर्देश दिए कि वे ऐसी स्थिति में असुरक्षित भवनों में न रहें और प्रशासन हर तरह से उनके सहयोग के लिए तैयार है।

  • बारिश का कहर : सिरमौर में उद्योगों को करोड़ों का नुकसान, घरों पर खतरा

    बारिश का कहर : सिरमौर में उद्योगों को करोड़ों का नुकसान, घरों पर खतरा

    सिरमौर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से तबाही मच गई है। औद्योगिक इकाइयों को करोड़ों का नुकसान हुआ है, वहीं अगड़ीवाला गांव में कई मकानों पर जमीन खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।

    नाहन

    औद्योगिक इकाइयों को भारी क्षति
    सैनवाला पंचायत में हिमालयन पाइनगोल्ड रेजिन एंड केमिकल्स में पानी और मलबा भर जाने से करीब 1 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। बाढ़ के पानी ने तारपीन तेल से भरे ड्रम भी बहा दिए। इसी पंचायत में स्थित राणा जी फूड इंडस्ट्री भी बाढ़ की चपेट में आ गई, जहां मशीनरी और माल डूबने से करीब 8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। फैक्ट्री में 7 से 8 फुट पानी भर गया और प्रबंधन दूसरी बार इस आपदा से टूट चुका है।

    गांवों में दरारें और खतरा
    मातर पंचायत के अगड़ीवाला गांव के दर्जनभर घरों में बड़ी दरारें आ गई हैं। जमीन खिसकने से जमींदोज होने का डर इतना बढ़ गया है कि कई परिवार घर छोड़कर खुले में रात बिताने लगे हैं। प्रभावित लोगों ने प्रशासन पर मदद न पहुंचाने का आरोप लगाया है और बेघर होने की आशंका से परेशान हैं।

    प्रशासन का रेस्क्यू अभियान
    पंचायत प्रधान संदीपक ने भारी नुकसान की पुष्टि की और सरकार से मदद की मांग की। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि अगड़ीवाला गांव में 10 घरों को भारी नुकसान हुआ है और राहत टीम मौके पर भेज दी गई है। प्रभावित परिवारों के लिए टेंपरेरी शेल्टर बनाए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि राहत और क्विक रिस्पांस टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

  • Himachal Weather / 11 से 14 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Himachal Weather / 11 से 14 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    पिछले 24 घंटों में हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

    शिमला

    कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और ऊना समेत कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

    पिछले 24 घंटे का मौसम
    मुरारी देवी, पालमपुर, भरवन, सराहन, जुबरहट्टी, धर्मशाला, पंडो, बजौरा, कुफरी, बिलासपुर, कसौली, शिमला और चुारी में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कांगड़ा में भारी बारिश और कांगड़ा, पालमपुर, मुरारी देवी में गरज के साथ बिजली गिरी। पोंड साहिब का अधिकतम तापमान 35°C और केलोंग का न्यूनतम तापमान 12.1°C दर्ज हुआ।

    जिलावार पूर्वानुमान और चेतावनी

    • 11 अगस्त: चंबा, कांगड़ा, मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश; ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन में भारी बारिश।
    • 12 अगस्त: चंबा, कांगड़ा, मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश; ऊना, बिलासपुर, सिरमौर में भारी बारिश।
    • 13 अगस्त: कांगड़ा, मंडी, सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश; ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला में भारी बारिश।
    • 14 अगस्त: कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश; ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन में भारी बारिश।

    ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा और शिमला का पूर्वानुमान
    11 से 12 अगस्त को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कई स्थानों पर बारिश होगी, जबकि शेष जिलों में अधिकांश जगह वर्षा होगी। 13-14 अगस्त को राज्य में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। शिमला में 11 अगस्त को गरज के साथ बारिश और 12 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तापमान 22-23°C अधिकतम और 17°C न्यूनतम रहेगा।

  • जिला सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट

    जिला सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

    हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सिरमौर में एक से चार अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

    मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

    3 अगस्त को विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 अगस्त को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    उधर, जिला सिरमौर प्रशासन किसी भी आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने बारिश की संभावना के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

  • Himachal Weather / हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

    Himachal Weather / हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। सोमवार से प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो जनजातीय जिलों को छोड़कर बाकी अधिकांश जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    शिमला: 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश

    29 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 30 जुलाई को भी अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक बारिश में कुछ कमी आ सकती है।

    मानसून फिर सक्रिय, उमस से राहत की उम्मीद
    पिछले दो-तीन दिनों से मानसून कमजोर पड़ने के कारण निचले इलाकों में उमस बढ़ गई थी और मौसम साफ बना रहा। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई है।

  • Himachal Weather / 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    Himachal Weather / 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, कुल्लू और चंबा सहित कई जिलों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    शिमला

    राज्य के कई क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ वर्षा दर्ज

    पिछले 24 घंटों के दौरान मालरावो, काहू, मनाली, जोत, जुबरहट्टी, बाजरा, जोगिंद्रनगर, नारकंडा, बिलासपुर, सुन्नबजी, कुफरी, घाघस, कसौली, पंडोह, रामपुर, सांगला, सराहन, भुंतर, शिमला और सुंदरनगर समेत अनेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शिमला, सुंदरनगर, मुरारी देवी और जुबरहट्टी में गरज और बिजली भी देखी गई।

    तापमान में गिरावट, कुकुमसेरी सबसे ठंडा

    राज्य में अधिकतम तापमान पोंटा साहिब में 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुकुमसेरी 12.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मनाली में अधिकतम 27.5 और न्यूनतम 18.3 डिग्री रहा।

    28 से 31 जुलाई तक का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग ने 28 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा जिलों में गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। 29 जुलाई को इन्हीं जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 30 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और चंबा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 31 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश की संभावना है।

    किन्नौर और लाहौल स्पीति में भी वर्षा का अनुमान

    28 से 30 जुलाई के बीच किन्नौर और लाहौल स्पीति में भी अनेक स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। शिमला में इन तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। शिमला शहर का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

  • Himachal Weather / अगले चार दिन कई जिलों में भारी बारिश के आसार, ऊना-कांगड़ा में चेतावनी

    Himachal Weather / अगले चार दिन कई जिलों में भारी बारिश के आसार, ऊना-कांगड़ा में चेतावनी

    पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू सहित कई जिलों में चेतावनी जारी की है।

    शिमला

    बीते 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश और गरज बिजली

    राज्य के कुछ स्थानों जैसे जतो बरराज, पालमपुर, मंडी, कांगड़ा, पोंटा साहिब, संग्रह, कोठी, बिलासपुर सदर, गुलेर, नारकंडा, कुफरी, सराहन, पंडोह आदि में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं सुंदरनगर, शिमला और जुबरहट्टी में गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं रिकॉर्ड हुईं।

    पांवटा साहिब सबसे गर्म, केलांग सबसे ठंडा

    राज्य में अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 39°C दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 12.9°C केलांग में रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 25.4°C और न्यूनतम 17.4°C रहा। कल्पा में 24.4°C अधिकतम और 16.4°C न्यूनतम तथा मनाली में 28.9°C अधिकतम व 20.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

    आगामी बारिश पूर्वानुमान और चेतावनियां

    • 27 जुलाई: ऊना और कांगड़ा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना। सिरमौर में भी भारी बारिश हो सकती है।
    • 28 जुलाई: ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर गरज बिजली और भारी बारिश की चेतावनी।
    • 29 जुलाई: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में गरज-चमक और भारी बारिश। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बहुत भारी बारिश की आशंका।
    • 30 जुलाई: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभावित है।

    शहरवार पूर्वानुमान

    • 26 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में कुछ स्थानों पर वर्षा।
    • 27 और 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अनेक स्थानों पर वर्षा।
    • 28 और 29 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना।

    शिमला शहर के लिए पूर्वानुमान

    26 से 28 जुलाई तक गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। तापमान अधिकतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।