Category: Lahaul and Spiti

  • लाहौल स्पीति के दुर्गम क्षेत्रों में व्हाट्सएप ग्रुप से मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुधार का प्रयास ,प्रशासन की अनूठी पहल

    लाहौल स्पीति के दुर्गम क्षेत्रों में व्हाट्सएप ग्रुप से मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुधार का प्रयास ,प्रशासन की अनूठी पहल

    लाहौल स्पीति के दुर्गम क्षेत्रों में व्हाट्सएप ग्रुप से मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुधार का प्रयास ,प्रशासन की अनूठी पहल , लाहौल स्पीति में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण सुधार के लिए कार्यशाला आयोजित डिजिटल मॉनिटरिंग और वॉट्सएप ग्रुप की पहल………

    केलांग : लाहौल स्पीति में गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की।

    उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के नेतृत्व में पोषण वॉरियर्स का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत छह महीने तक के बच्चों के वजन की निगरानी और नियमित फीडबैक की व्यवस्था की गई है।

    डिजिटल मॉनिटरिंग और वॉट्सएप ग्रुप की पहल
    लाहौल स्पीति जैसे बड़े और दुर्गम जिले में हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राउंड लेवल से टॉप लेवल तक अपडेट्स और फीडबैक साझा किए जा रहे हैं। यह डिजिटल मॉनिटरिंग स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों की कुशलता को सुनिश्चित कर रही है।

    कार्यशाला में बताया गया कि इस डिजिटल प्रणाली से न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान हुई है, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को भी प्रभावी देखभाल प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और बच्चों के पोषण स्तर को सुधारना और उन्हें एक स्वस्थ भविष्य प्रदान करना है।

  • लाहौल-स्पीति / भारी बर्फबारी के बाद केलंग से अटल टनल के बीच का सड़क मार्ग बहाल, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस

    लाहौल-स्पीति / भारी बर्फबारी के बाद केलंग से अटल टनल के बीच का सड़क मार्ग बहाल, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस

    लाहौल-स्पीति में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने सड़क मार्गों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति, राहुल कुमार ने जानकारी दी कि केलंग से अटल टनल के बीच का मार्ग अब फोर-बाय-फोर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।


    वाहनों के लिए गाइडलाइंस जारी

    प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं।

    • समय निर्धारण:
      • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ही वाहन चलाने की अनुमति है।
      • रात के समय यात्रा करने पर रोक है।
    • सुरक्षा उपाय:
      • केवल फोर-बाय-फोर वाहनों को प्राथमिकता दी गई है।
      • अन्य वाहनों के लिए टायर में चेन लगाना अनिवार्य है ताकि बर्फ पर फिसलने से बचा जा सके।

    प्रमुख सड़कें बहाल

    उपायुक्त ने बताया कि BRO के सहयोग से जिले की मुख्य सड़कों को बहाल कर दिया गया है।

    • खुले मार्ग:
      • केलंग से मनाली मार्ग
      • काजा से किन्नौर मार्ग
      • उदयपुर-झंडी मार्ग
      • दारचा मार्ग
    • इन मार्गों पर फोर-बाय-फोर वाहनों की आवाजाही संभव है।

    बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारू

    भारी बर्फबारी के बावजूद जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। प्रशासन ने बर्फबारी को किसानों और बागबानों के लिए लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इससे सिंचाई और जल आपूर्ति योजनाओं को काफी फायदा होगा।


    सड़क पर आइसिंग से सतर्कता की अपील

    प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खुले मार्गों पर आइसिंग के कारण वाहन फिसल सकते हैं।

    • वाहन चालकों को सतर्कता बरतने और निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
    • स्थानीय निवासियों को दिन के समय यात्रा करने और सुरक्षा के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

    समय पर यात्रा का निर्देश

    मनाली से अटल टनल और केलंग के बीच यात्रा करने वालों से आग्रह किया गया है कि वे सुबह 8:00 बजे से पहले यात्रा शुरू करें और दोपहर 2:00 बजे तक गंतव्य तक पहुंच जाएं।

    भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों से क्षेत्र में सामान्य जीवन बहाल हो रहा है। हालांकि, सुरक्षा को लेकर सतर्कता बनाए रखना अभी भी आवश्यक है।

  • केलांग में दो मंजिला मकान में आग, चार साल का मासूम जिंदा जला

    केलांग में दो मंजिला मकान में आग, चार साल का मासूम जिंदा जला

    केलांग

    भीषण अग्निकांड में 10 लाख का नुकसान, प्रशासन ने दी फौरी राहत

    जिला मुख्यालय के लोअर केलांग में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब क्षेत्रीय अस्पताल के पास एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इस हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की घटना शाम 6:40 बजे सामने आई। नेपाली मूल के भीम बहादुर, जो अपनी पत्नी और बेटे के साथ इस मकान में किराए पर रह रहे थे, घटना के वक्त काम के सिलसिले में बाहर थे, जबकि बच्चा कमरे में सोया हुआ था।

    आग लगने के कारण मकान पूरी तरह ढह गया और सिलेंडर फटने से आग और अधिक भड़क गई। अग्निशमन विभाग, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, बच्चे का शव अग्निशमन कार्य समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह बरामद हुआ।

    तहसीलदार केलांग रमेश कुमार ने बताया कि इस मकान में चार कमरे थे और आग से लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान में रह रहे भीम बहादुर का परिवार इस हादसे में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। डीएसपी केलांग राज कुमार ने पुष्टि की कि आग के दौरान मकान गिरने से बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई।

    उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित परिवार को तुरंत राहत सामग्री और फौरी सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार को 3.75 लाख रुपये की बकाया राहत राशि जल्द ही प्रदान की जाएगी। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

    प्रशासन ने इस घटना को लेकर प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। यह भीषण हादसा न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए एक दर्दनाक घटना बनकर सामने आया है।

  • रोहतांग टनल के पास सड़क हादसा: एक पर्यटक की मौत, तीन घायल

    रोहतांग टनल के पास सड़क हादसा: एक पर्यटक की मौत, तीन घायल

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग टनल के पास बर्फ में स्किड होने से दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पर्यटकों की गाड़ी का अगला हिस्सा टिप्पर के नीचे घुस गया, जिससे हादसा और भयावह हो गया।

    घायलों को तुरंत रोहतांग में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारे गए पर्यटक की पहचान दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। हादसे के समय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पर्यटकों को बर्फबारी के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरा किया। इस हादसे ने पर्यटकों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की एक बार फिर चेतावनी दी है।

  • लाहौल-स्पीति में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पर प्रतिबंध, डीसी के आदेश जारी

    लाहौल-स्पीति में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पर प्रतिबंध, डीसी के आदेश जारी

    Himachalnow/लाहौल-स्पीति

    लाहौल-स्पीति में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पर प्रतिबंध

    हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सर्दियों के मौसम को देखते हुए ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र में बढ़ते जोखिम और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सर्दियों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है, जिससे भारी बर्फबारी और हिमस्खलन जैसी खतरनाक स्थितियां पैदा होती हैं। ऐसी परिस्थितियों में बचाव अभियान चलाना बेहद कठिन हो जाता है।

    सभी गाइड और पर्यटकों को निर्देश
    जिला प्रशासन ने ट्रैकिंग और पर्वतारोहण से जुड़े सभी टूअर ऑपरेटरों, गाइडों और सैलानियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 और अन्य लागू कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि स्थानीय अधिकारियों, पुलिस और वन विभाग के सहयोग से इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

    सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी
    आदेश के तहत सभी ट्रैक रूटों और चोटियों की नियमित निगरानी की जाएगी। पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार गश्त करेंगी ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके। उपायुक्त ने सैलानियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अपनी सुरक्षा के लिए इन निर्देशों का पालन करें। यह प्रतिबंध सर्दियों के पूरे मौसम तक प्रभावी रहेगा।

  • 25 अक्तूबर को पांगी के प्रवास पर रहेंगे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी

    25 अक्तूबर को पांगी के प्रवास पर रहेंगे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी

    परियोजना सलाहकार समिति की बैठक सहित अन्य बैठकों की भी करेंगें अध्यक्षता,

    HNN/लाहौल स्पीति

    राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 अक्तूबर को एक दिवसीय पांगी(किलाड़) प्रवास पर रहेंगे।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताएं कि जगत सिंह नेगी 24 अक्तूबर को सांय 5 बजे किलाड़ पहुंचेगे और उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।


    25 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री आवासीय आयुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सुबह 10 बजे परियोजना सलाहकार समिति की बैठक, बाद दोपहर 3 बजे लाडा समिति की बैठक तथा 4 बजे वन अधिकार अधिनियम-2006 की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्रामगृह किलाड़ में रहेगा।26 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे राजस्व मंत्री किलाड़ से केलांग के लिए रवाना होंगे।

  • विश्व रेबीज दिवस पर लाहौल-स्पीति में जागरूकता शिविर आयोजित

    विश्व रेबीज दिवस पर लाहौल-स्पीति में जागरूकता शिविर आयोजित

    HNN/लाहौल-स्पीति

    लाहौल-स्पीति में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर उपमंडलीय पशु अस्पताल, उदयपुर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. अमिताभ, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग केलांग ने अध्यक्षता की। शिविर का मुख्य उद्देश्य रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रति पशुपालकों व आम जनता को जागरूक करना था।

    शिविर में डॉ. आयुष ने रेबीज पर एक जानकारीपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने इस घातक बीमारी के लक्षण, रोकथाम व टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं का नियमित रूप से टीकाकरण कराएं, ताकि इस जानलेवा बीमारी से बचाव हो सके।

    शिविर के दौरान पशुपालकों को रेबीज के बारे में जागरूक किया गया और उनके पालतू जानवरों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई पशुपालक और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस शिविर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। डॉ. अमिताभ ने अपने समापन भाषण में कहा कि रेबीज जैसी घातक बीमारी से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

  • लाहौल-स्पीति को कुल्लू से जोड़ने वाला कुंजम दर्रा 15 अक्टूबर से बंद

    लाहौल-स्पीति को कुल्लू से जोड़ने वाला कुंजम दर्रा 15 अक्टूबर से बंद

    HNN/लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति को कुल्लू से जोड़ने वाला 14,900 फुट ऊंचा कुंजम दर्रा 15 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा। इसके साथ ही एचआरटीसी की बस सेवा भी बंद हो जाएगी। पर्यटकों सहित स्पीति घाटी के लोग अब कुंजम दर्रा होकर कुल्लू-काजा के बीच सफर नहीं कर सकेंगे। अगले सीजन में ही निगम की बस में कुल्लू-काजा के बीच यात्रा कर सकेंगे।

    मौसम के हालात को देखते हुए एचआरटीसी ने 15 सितंबर से अपनी दिल्ली लेह बस सेवा भी बंद कर दी है। केलांग डिपो के कार्यकारी आरएम आयुष उपाध्याय ने कहा कि कुल्लू-काजा के बीच कुंजम दर्रा होकर यह मार्ग 15 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर बंद हो जाता है। अब इस मार्ग पर बस सेवा 15 अक्टूबर के बाद मौसम और स्थिति पर निर्भर रहेगी।

    ग्राम्फू-काजा समदो मार्ग को डबललेन बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ग्राम्फू से काजा के बीच 3 चरणों में कार्य किया जा रहा है, जबकि काजा से समदो के बीच अगले साल तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, और इसके बनने से क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना के तहत लाभार्थी को प्रमाण पत्र जारी

    मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना के तहत लाभार्थी को प्रमाण पत्र जारी

    HNN/लाहौल और स्पीति

    मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना के तहत जिला लाहौल स्पीति के प्रथम पात्र लाभार्थी को उपायुक्त ने प्रमाण पत्र जारी किया। लाभार्थी तेंजिन कुंजांग की विधवा माता रिगजीन अंगमों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया, जो केंद्रीय विद्यालय केलांग में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। यह प्रमाण पत्र प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रदान किया गया।

    उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला में संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा लोगों को शिविरों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों की शिक्षा में आने वाला व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 18 वर्ष की आयु तक एक हजार रुपए प्रतिमाह उनके खातों में जमा किए जाएंगे और निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

  • स्पीति में अध्यापकों की कमी को लेकर विधायक अनुराधा राणा से मिले सोनम बोध

    स्पीति में अध्यापकों की कमी को लेकर विधायक अनुराधा राणा से मिले सोनम बोध

    स्पीति किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा अध्यापिको की कमी से हो रहा है बच्चों का भारी नुकसान

    HNN/लाहुल स्पीति

    जिला लाहुल स्पीति किसान कांग्रेस विभाग के प्रधान सोनम बोध ने आज यहां लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा से मिलकर स्पीति के स्कूलों में अध्यापकों की कमी से अवगत करवाया।
    सोनम बोध ने कहा कि स्पीति मंडल के अनेक स्कूलों में अध्यापको की कमी के चलते इस दुर्गम क्षेत्र में बच्चो को उनकी पढ़ाई का बहुत नुकसान हो रहा है।

    सोबम बोध ने विधायक को बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सगनम में पिछले दो सालों से विज्ञान के शिक्षक का पद खाली पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्पीति घाटी में शिक्षा,स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की बहुत आवश्यकता है।

    विधायक अनुराधा राणा ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि स्पीति घाटी में स्कूलों में पड़े अध्यापको के रिक्त पदों को भरने के लिये मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से विशेष आग्रह किया जाएगा और जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।