Category: Lahaul and Spiti

  • पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना ग्रांफू, बर्फ के बीच कर रहे मस्ती

    पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना ग्रांफू, बर्फ के बीच कर रहे मस्ती

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    कोकसर के बाद अब पांच किलोमीटर दूर ग्रांफू पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। गर्मी की तपिश को दूर करने के लिए विभिन्न राज्यों से सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

    सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहले अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर पहुंचे, फिर यहां से स्नो प्वाइंट ग्रांफू में दस्तक दी। सैलानियों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, जोरबिंग बॉल, एटीवी राइडिंग और याक की सवारी का आनंद लिया।

    ग्रांफू में अभी बर्फ है, ऐसे में सैलानी यहां पर खूब मस्ती कर रहे हैं। ग्रांफू में सैलानियों का मेला लगा रहा। सैलानियों की भारी संख्या को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों को इस बार बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद है।

  • पर्यटन सीजन ने पकड़ी रफ्तार, कोकसर में लगा सैलानियों का मेला

    पर्यटन सीजन ने पकड़ी रफ्तार, कोकसर में लगा सैलानियों का मेला

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ी है। बर्फ देखने की चाह में अटल टनल रोहतांग से होकर दो दिनों में हजारों की संख्या में पर्यटक वाहन नाॅर्थ पोर्टल, कोकसर पहुंचे।

    सैलानी कोकसर में बंजी जंपिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियां करते नजर आए, जबकि पर्यटकों ने स्कीइंग का भी लुत्फ उठाया। सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। सैलानियों ने यादगार लम्हों को अपने कैमरों और मोबाइल में भी कैद किया।

    वहीं पर्यटकों की भीड़ देखकर पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे है। सैलानियों के लिए इन दिनों कोकसर स्नो प्वाइंट बना हुआ है। बर्फ की सफेद चादर पर पर्यटकों ने धूप के बीच आनंद उठाया।

  • 10 दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुआ कोकसर संपर्क मार्ग

    10 दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुआ कोकसर संपर्क मार्ग

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला में गिरे हिमखंड हटा दिया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दस दिन बाद कोकसर संपर्क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया है।

    ग्रामीणों ने अब हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग से कोकसर गांव तक जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की उठाई है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला में हिमखंड गिरा था। हिमखंड गिरने से गांव का संपर्क जिला मुख्यालय केलांग के साथ कुल्लू-मनाली से भी कट गया था।

    इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीण एक किलोमीटर तक पैदल सफर करने के लिए मजबूर हो गए थे। अब कोकसर संपर्क मार्ग से करीब 60 फीट ऊंची बर्फ की दीवार को काटकर लोक निर्माण विभाग ने वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।

  • विधानसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार रवि ठाकुर ने भरा नामांकन

    विधानसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार रवि ठाकुर ने भरा नामांकन

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने लाहौल-स्पीति के केलांग में विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भर दिया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। लाहौल स्पीति में भाजपा ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    वहीं, कांग्रेस ने अनुराधा राणा पर दांव खेला है। इसके साथ ही कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले बंगाणा बाजार में रैली निकाली। कार्यकताओं ने इस रैली में भाग लिया।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री व जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

    HNN/लाहौल-स्पीति

    जिला लाहौल-स्पीति के मनाली-लेह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक आनी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिप्पर मनाली से दारचा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना आज सुबह मिली।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों का दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जिला में अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए इस दिन यहां होंगे ट्रायल…

    जिला में अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए इस दिन यहां होंगे ट्रायल…

    HNN/लाहौल-स्पीती

    45वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला बास्केटबॉल संघ लाहौल-स्पीती की टीम का ट्रायल 21 अप्रैल को कटराई में आयोजित किया जाएगा। जिला बास्केटबॉल संघ लाहौल-स्पीती के अध्यक्ष संजय अंगरूप द्वारा यह जानकारी दी है।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 की राज्य स्तरीय अंडर 19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 28 तक जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। जिसमें जिला लाहौल-स्पीती की लड़कों एवं लड़कियों की टीम भाग लेंगी। जिला बास्केटबॉल संघ लाहौल स्पीती के महासचिव अंकुर राणा ने बताया कि यह ट्रायल जिला बास्केटबॉल संघ के चेयरमैन मदन बौद्ध की देखरेख में होगा।

    इस ट्रायल में 1-1-2006 के जन्मे बच्चे भाग ले सकते है। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यह ट्रायल बॉयज एंड गर्ल्स दोनों के लिए रखा गया है। ट्रायल के बाद जो खिलाड़ी चयनित होंगे उनका प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। उसके बाद खिलाड़ी 25 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर रवाना होंगे।

  • अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास गिरा हिमखंड, चंद्रा नदी का रुका बहाव

    अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास गिरा हिमखंड, चंद्रा नदी का रुका बहाव

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप हिमखंड गिरा है। हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव रुक गया है। इस दौरान लाहौल-स्पीति पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए सिस्सू व आसपास आए पर्यटकों को आगाह किया है कि नदी के तट पर न जाएं।

    पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है, ताकि कोई भी पर्यटक अनजाने में नदी तट की ओर रुख न करे। उन्होंने कहा कि कभी भी नदी विकराल रूप धारण कर सकती है। नदी का जलस्तर सिस्सू की तरफ कभी भी बढ़ सकता है।

    बता दें हिमपात से हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया कि मौसम की स्थिति देखते हुए ही वह घरों से बाहर निकलें।

  • सैलानियों से गुलजार होने लगा लाहौल, बर्फ के बीच मस्ती कर रहे पर्यटक

    सैलानियों से गुलजार होने लगा लाहौल, बर्फ के बीच मस्ती कर रहे पर्यटक

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटक कुल्लू और लाहौल-स्पीति का रुख करने लगे है। बर्फ के दीदार को देश भर से पर्यटकों का मेला लग गया है। बता दें रविवार को दोपहर बाद 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा, कोकसर और अटल टनल रोहतांग के उत्तरी क्षेत्र में बर्फ के हल्के फाहे गिरे।

    सैलानी बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। सैलानी यहां बर्फ के बीच मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पर्यटक बर्फ के बीच साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।

    हालांकि मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में हर रोज हज़ारों से अधिक पर्यटक घूमने आ रहे हैं।

  • लाहौल में बर्फ से लदी वादियां सैलानियों को कर रही आकर्षित

    लाहौल में बर्फ से लदी वादियां सैलानियों को कर रही आकर्षित

    पिछले साल के मुकाबले इस बार मार्च में 15 फीसदी अधिक पहुंचे सैलानी

    HNN/ लाहौल-स्पीति

    जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फ से लदी वादियां सैलानियों को आकर्षित कर रही है। बर्फबारी के बाद लाहौल के पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे है। इसका फायदा यहां के पर्यटन कारोबारियों को बखूबी मिल रहा है।

    सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। मनाली में भी इन दिनों काफी तादाद में सैलानियों की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बता दें लाहौल-स्पीति में मार्च में पिछले साल के मुकाबले इस बार 15 फीसदी अधिक सैलानी पहुंचे हैं।

    आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 में 63,500 से अधिक पर्यटक लाहौल आ चुके हैं। वर्ष 2023 में मार्च महीने में 53,900 से अधिक सैलानी आए थे।

  • लाहौल-स्पीति में 5 साल तक के बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक….

    लाहौल-स्पीति में 5 साल तक के बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक….

    HNN/लाहौल-स्पीति

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला लाहौल-स्पीति डॉ. रोशन लाल ने बताया कि 3 मार्च को पल्स पोलियो अभियान होना था जोकि भारी बर्फबारी की वजह से स्थगित करना पड़ा है। अब इस पल्स पोलियो अभियान को जिला लाहौल-स्पीति में 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

    इस अभियान में 50 बूथों में 1270 बच्चों (लाहौल-641, स्पीति- 629) को 7 अप्रैल को सभी बूथ में तथा 8 और 9 अप्रैल को घर-घर जाकर पोलियों की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी तरह के लॉजिस्टिकस तथा पोलियो वैक्सीन को 7 अप्रैल से पहले हर पोलियो बूथ तक पहुंचा दिया जाएगा।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आप 7 अप्रैल को 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दवाई अवश्य पिलाएं।