Category: DHARAMSHALA

  • हमें अपनी स्थानीय भाषाओं और बोलियों पर होना चाहिए गर्व: मोहित रत्न

    हमें अपनी स्थानीय भाषाओं और बोलियों पर होना चाहिए गर्व: मोहित रत्न

    आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाशालियों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा, किए गए सम्मानित

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आज भाषा एवं संस्कृति विभाग, कांगड़ा द्वारा ‘पहाड़ी दिवस-2025’ के अवसर पर धर्मशाला स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) में ज़िला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए एसडीएम मोहित रत्न ने स्थानीय भाषाओं और बोलियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की असली सांस्कृतिक विरासत उसकी विभिन्न स्थानीय बोलियों में ही निहित है और इस विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन प्रत्येक हिमाचली का कर्तव्य है।

    एसडीएम ने ज़ोर देकर कहा कि हमें अपनी स्थानीय भाषाओं और बोलियों पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि वहाँ लोग अपनी भाषा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं, और हमें भी अपनी मातृभाषा तथा बोलियों के प्रति ऐसी ही अपनत्व की भावना रखनी चाहिए।

    कार्यक्रम के अंतर्गत, ‘पहाड़ी भाषा का संवर्धन एवं बोलियों का संरक्षण’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त, ज़िले के पारंपरिक परिधान, आभूषणों एवं त्यौहारों पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता और स्थानीय मुहावरों, लोकोक्तियों एवं पहेलियों पर आधारित लेखन प्रतियोगिता भी सफलतापूर्वक करवाई गई।

    जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रतियोगिताओं में धर्मशाला क्षेत्र के लगभग 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    भाषा विभाग की ओर से विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता ठाकुर को उनके सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल में युगल किशोर डोगरा, अश्विनी दीवान और अशोक कुमार उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक कांगड़ी भाषा में भाषण, निबंध तथा लोकोक्तियों व पहेलियों लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकोह के दलजीत सिंह ने प्रथम,

    राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार की रिद्विमा ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तंगरोटी की अंशिका ने प्रथम,

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदरांगल की शानवी चौधरी ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टंग नरवाणा की महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कांगड़ी पहेलियां लेखन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला कोतवाली बाजार की रिया ने प्रथम,

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदरांगल की प्रियंका ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी की अक्षरा कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी विजेता विद्यार्थियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में, जिला भाषा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों और विद्यालयों का आभार व्यक्त किया।

  • धर्मशाला में 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ , 450 खिलाड़ी ले रहे भाग

    धर्मशाला में 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ , 450 खिलाड़ी ले रहे भाग

    धर्मशाला में आयोजित 40वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों से करीब 450 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

    धर्मशाला

    उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला के लिए यह गर्व का विषय है कि उसे इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को निखारता है बल्कि बच्चों को प्रदेश की विविध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से भी परिचित कराता है।

    खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम
    बैरवा ने कहा कि केवल शैक्षणिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि खेल गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। ऐसे आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिभाओं की पहचान करने में सहायक होते हैं और भविष्य के खिलाड़ियों को दिशा प्रदान करते हैं।

    चार दिन चलेगी प्रतियोगिता
    प्रतियोगिता 4 से 7 नवंबर तक चार दिनों तक चलेगी। पहले दो दिन लड़कों की स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जबकि अगले दो दिन लड़कियों की स्पर्धाएं होंगी। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 4×400 मीटर रिले, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हाई जंप, लांग जंप और कुरैश जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

    खेल भावना और एकता का संदेश
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें खेल भावना, एकता और अनुशासन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, सभी जिलों के एडीपीईओ और जिला खेल प्रभारी मौजूद रहे।

    Alternative Titles (Hindi):

  • धर्मशाला साइबर पुलिस ने राजस्थान से पकड़े दो ठग, ऑनलाइन ट्रेडिंग में कांगड़ा के दो लोगों से 95 लाख की ठगी

    धर्मशाला साइबर पुलिस ने राजस्थान से पकड़े दो ठग, ऑनलाइन ट्रेडिंग में कांगड़ा के दो लोगों से 95 लाख की ठगी

    धर्मशाला साइबर पुलिस ने ऑनलाइन निवेश ट्रेडिंग के नाम पर हुई दो बड़ी ठगी के मामलों में राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने कांगड़ा जिले के दो लोगों से कुल 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

    धर्मशाला

    ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी
    पुलिस के अनुसार, पहले मामले में नगरोटा सूरियां के एक निवेशक से 71 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की गई थी। दूसरा मामला पालमपुर क्षेत्र का है, जहां 23 लाख रुपये का फर्जी निवेश दिखाकर ठगी की गई। दोनों मामलों में आरोपियों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से निवेश का झांसा दिया था।

    राजस्थान से दबोचे गए साइबर अपराधी
    साइबर थाना धर्मशाला की टीम ने राजस्थान से दो प्रमुख साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पहला आरोपी मनोज कुमार गुर्जर (निवासी सालोड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, गंगापुर, राजस्थान) को सवाई माधोपुर से पकड़ा गया। दूसरा आरोपी चंद्र मोहन शर्मा (निवासी वार्ड नंबर छह, विजय नगर, मिरजापुर, गंगानगर, राजस्थान) जयपुर के बिंदाइका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

    सवा दो लाख की राशि बरामद
    जांच के दौरान पुलिस ने दोनों मामलों से कुल दो लाख आठ हजार रुपये की राशि बरामद की है। साइबर थाना धर्मशाला के निरीक्षक कमलेश कुमार, अमित कटोच, विशाल पटियाल और अनिश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।

    एएसपी प्रवीण धीमान ने दी जानकारी
    एएसपी साइबर पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि निवेशकों को ऐसे गिरोहों से बचाया जा सके।

  • हिमाचल के स्टार्ट-अप्स को बूस्ट, कांगड़ा में राज्य का सबसे बड़ा IT इन्क्यूबेशन सेंटर तैयार

    हिमाचल के स्टार्ट-अप्स को बूस्ट, कांगड़ा में राज्य का सबसे बड़ा IT इन्क्यूबेशन सेंटर तैयार

    गगल में निर्मित एसटीपीआई सेंटर का जल्द होगा लोकार्पण: गोकुल बुटेल

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ धर्मशाला

    मुख्यमंत्री के कैबिनेट दर्जा प्राप्त प्रधान सलाहकार, नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन, गोकुल बुटेल ने आज घोषणा की कि कांगड़ा के गगल में निर्मित राज्य का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) इन्क्यूबेशन सेंटर लगभग बनकर तैयार है और इसका लोकार्पण शीघ्र ही मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा।

    बुटेल आईटी पार्क, चैतड़ू, गगल के निरीक्षण के उपरांत होटल धौलाधार में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।बुटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इसी क्रम में एसटीपीआई के दो इन्क्यूबेशन सेंटर – एक मेहली (शिमला) और दूसरा गगल (कांगड़ा) में स्थापित किए जा रहे हैं।कांगड़ा स्थित एसटीपीआई इन्क्यूबेशन सेंटर को हिमाचल के सबसे बड़े आईटी इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि गगल एयरपोर्ट के समीप 2 एकड़ भूमि पर ₹18.29 करोड़ की लागत से 35,602 वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र विकसित किया गया है।युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएंगोकुल बुटेल ने कहा कि यह अत्याधुनिक केंद्र न केवल स्थानीय स्तर पर आईटी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, स्टार्ट-अप इनोवेशन और डिजिटल सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगा, बल्कि हिमाचल के युवाओं के लिए स्टार्ट-अप्स आरंभ करने की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध कराएगा।

    यह केंद्र लगभग 15 से 20 नवोदित उद्यमियों को तकनीकी सहयोग देगा और 350 से 400 युवाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा। केंद्र में सभी सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

    एसटीपीआई इन्क्यूबेशन सेंटर में प्लग एंड प्ले इन्क्यूबेशन स्पेस की 106 सीटें, 4 प्रबंधकीय केबिन, इन्क्यूबेशन एरिया, उद्यमियों के लिए स्वतंत्र विकास स्थल, 40 सीट क्षमता का ऑडिटोरियम, कांफ्रेंस रूम एवं मीटिंग हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि कांगड़ा केंद्र के शुरू होने से निचले हिमाचल क्षेत्र के युवाओं को भी आईटी क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। शिमला और कांगड़ा के ये दोनों केंद्र प्रदेश को उत्तर भारत के उभरते हुए आईटी हब के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    इस अवसर पर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आशीष सिंहमार, निदेशक आईटी डा. निपुण जिंदल, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी तथा एसटीपीआई प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित थे।

  • धर्मशाला साइबर थाना ने ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच शातिरों को किया गिरफ्तार

    धर्मशाला साइबर थाना ने ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच शातिरों को किया गिरफ्तार

    साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला की टीम ने राजस्थान में दबिश देकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन मामलों में 9.20 लाख रुपये की राशि बरामद की है। यह कार्रवाई ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    धर्मशाला

    ऑनलाइन ठगी के मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    साइबर थाना नॉर्थ जोन की टीम राजस्थान रवाना होकर कई दिनों की जांच के बाद तीन अलग-अलग ऑनलाइन ठगी मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। टीम ने शाहरुख खान (31), अहमद राज (25), राहुल चौधरी और दिनेश (25) सभी निवासी जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

    टेलीग्राम और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से लाखों की ठगी
    एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपियों ने टेलीग्राम फ्रॉड और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के बहाने लोगों को ठगा। एक मामले में 40 लाख रुपये, दूसरे में 6.60 लाख रुपये और तीसरे मामले में 22.50 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान 9.20 लाख रुपये बरामद किए हैं।

    आरोपियों से पूछताछ जारी
    सभी आरोपियों को राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगी की रकम कैसे ट्रांसफर की गई और इनके अन्य नेटवर्क सदस्य कौन-कौन हैं।

    साइबर टीम की लोगों से अपील
    एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लिंक, निवेश स्कीम या अज्ञात कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर पुलिस को सूचना दें।

  • धर्मशाला में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए तय हुए विशेष स्थान

    धर्मशाला में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए तय हुए विशेष स्थान

    दीपावली के पर्व को लेकर धर्मशाला प्रशासन ने इस बार पटाखों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया है। प्रशासन ने सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल निर्धारित स्थानों पर ही पटाखे बेचने की अनुमति दी है।

    धर्मशाला

    मुख्य बाजारों के लिए तय बिक्री स्थल
    एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने आदेश जारी करते हुए बताया कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार, सिविल बाजार और आसपास के क्षेत्रों के लिए मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार स्थित ग्राउंड फ्लोर पार्किंग पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार कोतवाली बाजार, कैंट रोड, ब्रिज लाल रोड, गुरुद्वारा रोड, खनियारा रोड, ओल्ड चड़ी रोड और खड़ा डंडा रोड के लिए कोतवाली बाजार स्थित कमेटी हॉल परिसर को बिक्री स्थल के रूप में तय किया गया है।

    अन्य क्षेत्रों के लिए खुला स्थान अनिवार्य
    मैकलोडगंज और आस-पास के क्षेत्रों में भागसूनाग रोड स्थित सब्जी मंडी के खुले क्षेत्र को पटाखों की बिक्री के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं दाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड निर्धारित किया गया है। पंचायत क्षेत्रों में भी केवल खुले स्थानों में पटाखे बेचे जा सकेंगे।

    सुबह 8 से शाम 8 बजे तक ही बिक्री का समय
    एसडीएम ने कहा कि पटाखों की बिक्री का समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तय स्थानों के अलावा अन्य किसी भी क्षेत्र में पटाखे बेचते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए दीपावली मनाएं।

  • Shut Down / धर्मशाला में 15 अक्तूबर को सेरी, चमियारा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    Shut Down / धर्मशाला में 15 अक्तूबर को सेरी, चमियारा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    धर्मशाला

    एडिट फीडर रहेगा बंद
    विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर को एडिट फीडर के रखरखाव कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी।

    इन क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली आपूर्ति
    सेरी, चमियारा, सेल, घेरा, अप्पर और लोअर खड़ी बेहि, रावा, करेरी, लागा, नोली और कंडी गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    जनता से सहयोग की अपील
    उन्होंने बताया कि खराब मौसम या अन्य आपदा की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • Shut Down / धर्मशाला में 13 अक्तूबर को घरोह फीडर के गांवों में बिजली बंद

    Shut Down / धर्मशाला में 13 अक्तूबर को घरोह फीडर के गांवों में बिजली बंद

    धर्मशाला

    घरोह फीडर पर होगा रखरखाव कार्य
    विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को घरोह फीडर के तहत आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।

    सुबह से शाम तक नहीं रहेगी बिजली आपूर्ति
    इस दौरान बगरेड़, झिकड, लांझनी, घरोह, गढ़, गज कॉलोनी, शिवनगर, जटेड़ डुगला, भिटलू, दियारा, ऊपरी मेटी, बंडी चौक (धीमान बस्ती), बंडी, स्वाला, ओडर, कलियारा और मनियाना आदि गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    मौसम बिगड़ने पर कार्य अगले दिन होगा
    उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने या आकस्मिक परिस्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की शीतकालीन विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की शीतकालीन विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर माह में आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के प्रश्नपत्र शिक्षा बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। परीक्षा का समय सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।

    धर्मशाला

    विद्यार्थियों को 9:45 बजे तक स्कूल पहुंचना अनिवार्य
    स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा 10 बजे आरंभ होगी, लेकिन विद्यार्थियों को 9:45 बजे तक स्कूल पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बोर्ड केवल मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएगा, जबकि आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषयों की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र संबंधित विद्यालय स्वयं तैयार करेंगे।

    तीसरी और पांचवीं की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होंगी
    आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होंगी, जबकि तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से आरंभ होंगी।

    तीसरी कक्षा की डेटशीट

    तिथिविषय
    1 दिसंबरगणित
    3 दिसंबरअंग्रेजी
    4 दिसंबरपर्यावरण शिक्षा
    5 दिसंबरहिंदी

    पांचवीं कक्षा की डेटशीट

    तिथिविषय
    1 दिसंबरअंग्रेजी
    2 दिसंबरहिंदी
    4 दिसंबरगणित
    5 दिसंबरपर्यावरण शिक्षा

    आठवीं कक्षा की डेटशीट

    तिथिविषय
    27 नवंबरअंग्रेजी
    28 नवंबरहिंदी
    29 नवंबरसामाजिक विज्ञान
    1 दिसंबरगणित
    2 दिसंबरलोक संस्कृति व योग
    4 दिसंबरविज्ञान
    5 दिसंबरसंस्कृत
    6 दिसंबरकला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू



  • Shut Down / धर्मशाला में 9 अक्तूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    Shut Down / धर्मशाला में 9 अक्तूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    धर्मशाला

    गज-भितलू लाइन में होगा मुरम्मत कार्य
    विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 9 अक्तूबर को चड़ी उपमंडल के अंतर्गत 33/11 केवी गज भितलू और 33 केवी गज सुरही लाइन में आवश्यक मुरम्मत कार्य किया जाएगा।

    इन गांवों में नहीं रहेगी बिजली आपूर्ति
    उन्होंने कहा कि यदि विद्युत उपमंडल रैत के राजोल उपकेंद्र से आपूर्ति नहीं मिलती है तो चड़ी, दध्मभ, थारोट, मनियाना, खारिबेही, चमियारा, कैंट नाला, राख, एमईएस, हाड़ा, बगरेड, झिकड, लांझनी, घरोह, गढ़, गज कॉलोनी, शिवनगर, जटेड़ डुगला, भितलू, दियारा, ऊपरी मेटी, सुधेड़, ओडर, बंडी, धार, कसुम्बर धार और बंडी चौक (धीमान बस्ती) में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

    विभाग ने की जनता से सहयोग की अपील
    उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने या अन्य आपदा की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।