Category: DHARAMSHALA

  • हिमाचल की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास,  पहली बार…

    हिमाचल की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार…

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल की महिला और पुरुष टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। पहली बार महिलाओं ने सीनियर टी-20 नेशनल और पुरुष टीम सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    बता दे कि सीनियर वुमन टी-20 ट्रॉफी में हिमाचल की टीम का क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश की टीम के साथ मैच था, जिसमे हिमाचल ने सात विकेट से आंध्र प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।

    वही , कोलकाता में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की पुरुष टीम ने बंगाल को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों के सेमीफाइनल मैच अब कल तीन नवंबर को होंगे।

  • 7 नवम्बर को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत होगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

    7 नवम्बर को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत होगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऑनलाइन भी करवा सकते है पंजीकरण

    HNN / धर्मशाला

    स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गन्धर्वा राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 7 नवंबर को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस व हॉकी एवं एथलेटिक्स से जुड़े खेलों का आयोजन जिला युवा एवं खेल विभाग के तत्वाधान से किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में जागरुक करना और उसके उपयोग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यह विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल द्वारा किया जाएगा।

    इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने जिला के युवाओं का आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला युवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा एनपी गुलेरिया से 9418024168 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी इंटरनेट लिंक https://bitly-lc/2v7ri पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

  • लोकतंत्र के महापर्व में महत्वपूर्ण है चौथे स्तंभ की भूमिका- डॉ निपुण जिंदल

    लोकतंत्र के महापर्व में महत्वपूर्ण है चौथे स्तंभ की भूमिका- डॉ निपुण जिंदल

    HNN / धर्मशाला

    आदर्श चुनाव संहिता के सफल क्रियान्वयन हेतु लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एवं मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। चुनावों के दौरान मीडिया की भूमिका और दायित्वों पर आयोजित कार्यशाला एवं परिचर्चा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। आदर्श चुनाव संहिता के दौरान पेड न्यूज, फेक न्यूज, मीडिया प्रमाणन एवं चुनावी विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन विषयों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने विचार रखते हुए नियमों की जानकारी दी।

    तत्पश्चात पत्रकारों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान करते हुए संबंधित विषयों पर मुक्त चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनावों के दौरान मीडिया की जिम्मेदारी कईं गुणा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर जनता तक सही जानकारी पहुंचाना मीडिया का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में किसी भी जानकारी या समाचार को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता को अवश्य जांच लें।

    इस हेतु आदर्श चुनाव संहिता एवं मीडिया प्रमाणन नियमों की जानकारी पत्रकारों को आवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया ने सदैव अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए प्रशासन का सहयोग किया है। चुनावों के दौरान भी प्रशासन को मीडिया कर्मियों से ऐसी अपेक्षा रहेगी। इसके बाद मतदाता जागरुकता को लेकर जिला भर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे जिला निर्वाचन अधिकारी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से पूरे जिले में मतदाताओं को जागरुक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

    इनमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चुनावों संबंधित प्रतियोगिताएं, मतदाता जागरुकता कैंप, दिव्यांगजनों हेतु मतदान की उचित व्यवस्था, विभिन्न उपमंडलों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, नए मतदाताओं का पंजीकरण, हस्ताक्षर अभियान, मतदान हेतु शपथ, गीत-संगीत, कार्टूनस् एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में अधिक से अधिक मतदान हो और लोग अपने मताधिकार का उपयोग करें इसी उद्देश्य से इन सभी गतिविधियों को करवाया जा रहा है।