Category: RECONGPEO

  • रिकांग पिओ में मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, नर्स और डेटा मैनेजर के लिए 11 अगस्त को साक्षात्कार

    रिकांग पिओ में मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, नर्स और डेटा मैनेजर के लिए 11 अगस्त को साक्षात्कार

    मैसर्स ग्लोबल सेनेटाइजेशन चंबा द्वारा रिकांग पिओ में चार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। साक्षात्कार 11 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय रिकांग पिओ में आयोजित किए जाएंगे।

    रिकांग पिओ

    चार पदों पर भर्ती प्रक्रिया
    भर्ती के तहत मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, स्टॉफ नर्स और डेटा मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज साथ लाना होगा।

    वेतनमान और शैक्षणिक योग्यता
    मेडिकल ऑफिसर को 60 हजार रुपये, काउंसलर और स्टॉफ नर्स को 20-20 हजार रुपये तथा डेटा मैनेजर को 15 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। मेडिकल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस, काउंसलर के लिए साइकोलॉजी या सोशियोलॉजी में डिग्री, स्टॉफ नर्स के लिए एएनएम योग्यता और डेटा मैनेजर के लिए स्नातक व कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है।

    साक्षात्कार की तिथि और निर्देश
    अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार 11 अगस्त को सुबह जिला रोजगार कार्यालय में होंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाणपत्रों के साथ समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

  • Shut Down / चांगो से समदो के बीच 22 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

    Shut Down / चांगो से समदो के बीच 22 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

    लाइन मरम्मत व रखरखाव के चलते 27 जुलाई को चांगो से समदो तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शल्खर समेत पूरे स्पीति ब्लॉक में बिजली नहीं रहेगी।

    रिकांग पिओ

    लाइन रखरखाव के चलते बिजली बंद

    27 जुलाई को दिनभर बाधित रहेगी आपूर्ति
    अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने बताया कि 22 केवी पूह-काजा फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण 27 जुलाई, 2025 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस कार्य से चांगो, शल्खर और समस्त स्पीति ब्लॉक क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

    जनता से सहयोग की अपील
    उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस आवश्यक कार्य के दौरान विभाग को सहयोग दें, ताकि विद्युत सेवाएं सुचारु रूप से बहाल की जा सकें।

  • JNV / जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 29 जुलाई तक करें पंजीकरण

    JNV / जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 29 जुलाई तक करें पंजीकरण

    JNV : सत्र 2026 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिन छात्रों की जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच है और वर्तमान में कक्षा 5वीं में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं।

    रिकांग पिओ

    केवल ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन
    जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से मान्य होंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को आधार कार्ड, श्रेणी प्रमाण पत्र (GEN/OBC/SC/ST) जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन उसी जिले से किया जा सकता है जहां से विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए केवल केंद्रीय सूची मान्य होगी।

    29 जुलाई तक करें आवेदन, यह है वेबसाइट और हेल्पलाइन
    आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7018283450 व 8580719677 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Shut Down / 18 जुलाई को सांगला वैली और आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    Shut Down / 18 जुलाई को सांगला वैली और आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    Shut Down : ऊर्जा विभाग द्वारा 22 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सांगला वैली में एक दिन के लिए बिजली बंद रहेगी, कर्मचारीगणान से सहयोग की अपील

    रिकांग पिओ

    पुराने व नए फीडरों की मरम्मत के कारण बिजली कटौती की तैयारी
    अधिशाषी अभियंता विद्युत ताशी छोडुप नेगी ने जानकारी दी कि 18 जुलाई, 2025 को सुबह 09:00 से शाम 05:00 बजे तक सांगला वैली, रिशाल, जनकपुरी, ऊरनी, मीरू, यूला, चोलिंग, कनई, करछम, सापनी, ब्रुआ, बटुरी सहित आस-पास के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। यह निर्णय 22 केवी ओल्ड तथा न्यू सांगला फीडर और एक्सप्रेस सांगला फीडर की मरम्मत के उद्देश्य से लिया गया है।

    बिजली कटौती की जानकारी और समय
    ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बिजली कटौती लागू रहेगी। इस समय जमीन से जुड़े संपर्कों पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

    जनसाधारण से की अपील
    अधिशाषी अभियंता ने सार्वजनिक रूप से निवेदन किया है कि इस दौरान विद्युत असुविधा के बावजूद लोग संयम बरतें और मरम्मत कार्य के दौरान किसी प्रकार की आपत्ती या संपर्क समस्या न होने दें।

  • Anti Drug Walk / किन्नौर में पुलिस अधीक्षक ने एंटी-ड्रग वॉक/रन को दिखाई हरी झंडी, खुद भी युवाओं के साथ दौड़ में हुए शामिल

    Anti Drug Walk / किन्नौर में पुलिस अधीक्षक ने एंटी-ड्रग वॉक/रन को दिखाई हरी झंडी, खुद भी युवाओं के साथ दौड़ में हुए शामिल

    Anti Drug Walk : रिकांग पीओ से तेलंगी गांव तक आयोजित इस दौड़ में पुलिस, जनजातीय परिषद सदस्य, स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे और अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, अनुशासित जीवन शैली की ओर प्रेरित करना था।

    किन्नौर

    नशे से मुक्ति और फिटनेस को लेकर जिला पुलिस की प्रेरणादायक पहल

    रिकांग पीओ से तेलंगी गांव तक हुआ आयोजन
    29 जून की सुबह 7 बजे रिकांग पीओ स्थित पुलिस लाइन से तेलंगी गांव तक एक एंटी-ड्रग वॉक/रन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने हरी झंडी दिखाकर किया और वे स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए। इस आयोजन का मकसद युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें एक स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना था।

    पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रेरणादायक संदेश
    पुलिस अधीक्षक ने दौड़ के दौरान कहा कि नशे की आदत को समाज से समाप्त करना और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो समाज और राष्ट्र का युवा फिट होता है, वही आगे बढ़ता है और समाज को जागरूक व प्रगतिशील बनाता है।

    जनजातीय परिषद सदस्य सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल
    इस वॉक/रन में जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी ने भी भाग लिया। उन्होंने दौड़ में युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ लगाई और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनकी सहभागिता ने युवाओं को उत्साहित किया।

    स्थानीय समुदाय और पुलिस बल ने दिखाया उत्साह
    इस आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, स्थानीय लोग, स्कूली छात्र, विभागीय कर्मचारी और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने इस मुहिम को समर्थन देते हुए नशे से मुक्ति और फिटनेस के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।

  • पोवारी-शोंगटोंग बैराज के पास एनएच-05 में दरारें, उपायुक्त ने लिया जायजा

    पोवारी-शोंगटोंग बैराज के पास एनएच-05 में दरारें, उपायुक्त ने लिया जायजा

    सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क को नुकसान, शिल्टी-कड़छम वैकल्पिक मार्ग से चल रहा यातायात

    रिकांगपिओ

    उपायुक्त ने किया दरारग्रस्त सड़क का निरीक्षण
    किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर पोवारी-शोंगटोंग बैराज के समीप दरारों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात बहाली में तेजी लाई जाए और सड़क को हुए नुकसान की शीघ्र मरम्मत की जाए।

    सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर से बनी दरारें
    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से पोवारी-शोंगटोंग बैराज के समीप सड़क में दरारें आ गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

    वैकल्पिक मार्ग से चालू है यातायात व्यवस्था
    यातायात को शिल्टी-कड़छम वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे वर्तमान में इसी मार्ग का प्रयोग करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    समय पर मरम्मत के निर्देश
    उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा है कि सड़क की दरारों की मरम्मत शीघ्र पूरी की जाए, ताकि मुख्य मार्ग को जल्द दोबारा यातायात के लिए खोला जा सके।

  • किन्नौर सीमा पर्यटक स्थलों की यात्रा के लिए पर्यटकों को जारी किए गए जरूरी दिशा-निर्देश

    किन्नौर सीमा पर्यटक स्थलों की यात्रा के लिए पर्यटकों को जारी किए गए जरूरी दिशा-निर्देश

    उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। दोपहर 2 बजे तक ही इन क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति होगी और आधार कार्ड अनिवार्य रहेगा।

    रिकांगपिओ

    सीमावर्ती स्थलों में भ्रमण के लिए तय हुए नियम, दोपहर 2 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
    उपायुक्त किन्नौर डॉ. कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि भारतीय सीमा से सटे किन्नौर के पर्यटक स्थलों में आने वाले पर्यटकों को कुछ मानक दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इनमें सबसे अहम है कि सीमावर्ती स्थल केवल दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके बाद पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    पहचान-पत्र और अनुशासन अनिवार्य, फोटोग्राफी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
    बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी आगंतुकों को आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। सैन्य क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी सैन्य उपकरण या संरचना की फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। साथ ही पर्यटकों से अपेक्षा की गई कि वे इन स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें।

    सड़क, संचार और बिजली की व्यवस्था को चुस्त करने के निर्देश
    डॉ. कुमार शर्मा ने सीमावर्ती स्थलों जैसे शिपकिला और रानी-कंडा के खाना दूमती तक सड़क व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, संचार सुविधा और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यह जरूरी है।

    सेना, आईटीबीपी और स्थानीय प्रशासन की भूमिका अहम
    बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक, सेना, आईटीबीपी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, एसडीएम कल्पा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे मिलकर पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें ताकि सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

  • नेसंगिक सौंदर्य और देव संस्कृति के साथ किन्नौर को मिला वैश्विक साहित्यिक मंच

    नेसंगिक सौंदर्य और देव संस्कृति के साथ किन्नौर को मिला वैश्विक साहित्यिक मंच

    रिकांग पिओ

    जगत सिंह नेगी ने किया किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ, सांस्कृतिक धरोहरों को बताया गौरव

    किन्नौर की संस्कृति को वैश्विक मंच पर मिली नई पहचान
    किन्नौर के आईस स्केटिंग रिंक, कल्पा में आयोजित दो दिवसीय किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि किन्नौर का सांस्कृतिक वैभव, देव परंपराएं और विविधता इसे एक अनूठा साहित्यिक परिचय देती हैं, जो वैश्विक पटल पर इसकी अलग पहचान बनाती है।

    नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने की जरूरत पर बल
    मंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है, ताकि वह अपने अतीत से जुड़ सके और जनजातीय परंपराओं को आगे बढ़ा सके। उन्होंने छात्रों में साहित्य और संस्कृति के प्रति रुचि को देखकर संतोष व्यक्त किया और इसे सराहनीय बताया।

    इतिहास, साहित्य और बदलावों पर पैनल चर्चा
    महोत्सव के तहत आयोजित पैनल चर्चा में प्रोफेसर विद्या सागर नेगी, प्रो. स्नेह लता नेगी, दीपक सानन, सोहेल हाशमी, गोलदार नेगी, रोशन लाल नेगी, चेतन सिंह व प्रमति ने भाग लिया। चर्चा में किन्नौर के इतिहास, बदलते परिवेश और तिब्बती बौद्ध प्रभाव समेत स्थानीय विरासत के संरक्षण पर गहन विचार साझा किए गए।

    बौद्ध धर्म का संदेश और स्थानीय प्रशासन का सहयोग
    फेस्टिवल में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का शुभ संदेश भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए कहा कि यह फेस्टिवल साहित्यिक संवाद का महत्वपूर्ण मंच है।

  • राजस्व मंत्री ने टापरी ग्रीष्मकालीन महोत्सव में की शिरकत , मेला कमेटी को 3 लाख और स्थाई मंच का ऐलान

    राजस्व मंत्री ने टापरी ग्रीष्मकालीन महोत्सव में की शिरकत , मेला कमेटी को 3 लाख और स्थाई मंच का ऐलान

    रिकांग पिओ

    स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बागवानी व कृषि को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर की उप-तहसील टापरी में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मेले की मेला कमेटी को 3 लाख रुपये देने और स्थाई मंच निर्माण की घोषणा की।

    संस्कृति संरक्षण में मेले और त्यौहारों की भूमिका

    राजस्व मंत्री ने कहा कि हिमाचल की संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किन्नौर अपनी विशिष्ट वेशभूषा, खानपान और परंपराओं के लिए जाना जाता है। कठिन जीवनशैली के बावजूद यहां के लोग अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं और मेलों के माध्यम से यह विरासत अगली पीढ़ियों तक पहुंच रही है।

    भाईचारे और मनोरंजन का माध्यम हैं मेले

    उन्होंने कहा कि जनजातीय जिलों में भौगोलिक कठिनाइयों के चलते मेले आपसी भाईचारे को बढ़ाने और मानसिक तनाव दूर करने का प्रमुख साधन हैं। इसलिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए।

    बागवानी और कृषि को मिलेगी मजबूती

    बागवानी मंत्री ने बताया कि राज्य और किन्नौर जिले में बागवानी व कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयोगशालाएं और सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। पूह उपमंडल में सब्जी मंडी निर्माण की घोषणा भी की गई।

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

    समारोह में एसडीएम निचार नारायण सिंह चौहान, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।

  • राजस्व मंत्री का किन्नौर दौरा शुरू, 10 जून तक करेंगे विकास बैठकों में शिरकत

    राजस्व मंत्री का किन्नौर दौरा शुरू, 10 जून तक करेंगे विकास बैठकों में शिरकत

    रिकांगपिओ

    जन समस्याओं की सुनवाई, योजनाओं की समीक्षा और किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल में लेंगे भाग

    शिकायत निवारण और समिति बैठकों का रहेगा पूरा कार्यक्रम
    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 3 जून से 10 जून, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। दौरे के पहले दिन मंत्री भावनागर के मिनी सचिवालय में निचार ब्लॉक शिकायत निवारण समिति, वन अधिकार समिति और ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    रिकांगपिओ और कल्पा में होंगी बैठकों की श्रृंखला
    4 जून को मंत्री रिकांगपिओ के आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष में कल्पा ब्लॉक शिकायत निवारण समिति और वन अधिकार समिति की बैठकें लेंगे, साथ ही दोपहर को 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा भी करेंगे। 5 जून को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) और स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठकें होंगी। उसी शाम वह टापरी ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

    स्थानीय जनसुनवाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता
    6 जून को मंत्री रल्ली ग्राम पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पीरी किला सापनी के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। 7 जून को वह कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक पर आयोजित किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे।

    मुख्यमंत्री के साथ दौरे में रहेंगे शामिल
    9 और 10 जून को मंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे और 11 जून को शिमला रवाना होंगे।