HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आधी रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। सुबह से ही प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है तथा आसमानी बिजली भी कड़क रही है। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में आज से मानसून ने दस्तक दे दी है। वही मानसून की अब यह बारिश और अधिक रफ्तार पकड़ेगी।
मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत राज्य में आगामी दिनों के दौरान भी बारिश का यह दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए लाहौल-स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने चार जुलाई तक लगातार मानसून का असर रहने की संभावना जताई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





