HNN/ काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा बुधवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें 87.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 78,573 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि 9571 स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं। 67 छात्राएं व 10 छात्र टॉप 10 में शामिल हैं। मंडी की रहने वाली दो छात्राओं प्रियंका और देवांगी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 99 फीसदी अंक (693/700) हासिल किए हैं।
प्रिंयका सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी मंडी की छात्रा हैं। देवांगी एंगलो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की छात्रा हैं। मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे बिलासपुर जिले के सरस्वती विद्या मंदिर हटवार के छात्र आदित्य सांख्यान ने 98.86 फीसदी (692/700) अंक हासिल किए हैं। मेरिट में तीसरे स्थान पर दो छात्राओं ने जगह बनाई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंडी जिले के सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल मोहिन गोपालपुर की छात्रा अंशुल ठाकुर और ऊना जिले के एसएचएमएमएल पब्लिक स्कूल जलग्रां की छात्रा सिया ठाकुर ने 98.71 (691/700) फीसदी अंक हासिल किए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





