लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

HPBOSE 12th Toppers: करियर अकादमी स्कूल के 2 छात्रों ने मेरिट में पाया स्थान

SAPNA THAKUR | 18 जून 2022 at 4:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुके करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन का बाहरवीं कक्षा का परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत सराहनीय रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट में करियर अकादमी के 2 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है।

विज्ञान संकाय में अंश अग्रवाल ने 500 में से 484 अंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया है तथा वाणिज्य संकाय में राघव अग्रवाल ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की इस सफलता पर अभिभावकों शिक्षकों तथा स्कूल प्रबंधकों में खुशी की लहर है। इन दोनों विद्यार्थियों द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा करियर अकादमी स्कूल के श्रेष्ठ प्रबंधन को दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

छात्रों ने कहा कि करियर अकादमी स्कूल ने उनके भविष्य को संवारने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान दिया है तथा वह स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों के इसके लिए बहुत आभारी हैं। अंश अग्रवाल भविष्य में आईआईटी में प्रवेश पाना चाहता है तथा राघव अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]