लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Manimahesh Yatra: बस स्टैंड से चौरासी मंदिर परिसर तक लगेंगे सीसीटीवी, यात्रा से एक सप्ताह पहले…

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 2:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में श्री मणिमहेश न्यास की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत भरमौर बस स्टैंड से चौरासी मंदिर परिसर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि यात्रियों की सहायता एवं सुविधा के लिए शिकायत कक्ष भी खोले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार हेलीकॉप्टर की सुविधा 1 सप्ताह पहले से शुरू हो जाएगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने विशेषकर साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यात्रा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक में लंगर समितियों के अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव रखे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने लंगर समितियों के अध्यक्षों को प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि लंगर स्थल सुरक्षित जगह पर बनाए जाएंगे। बैठक में लंगर समितियों से सैनिटेशन चार्ज लिए जाने का निर्णय भी लिया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए के लिए खाना, मेडिकल सुविधा, शौचालय की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]