हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं। वैसे ही समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने मन की बात के अलग-अलग एपिसोड में अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे वो दिन याद है, जब हमने मन की बात में भार के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। तुरंत उस वक्त भारतीय खेलों से जुड़ने की, इनमें रमने की और इन्हें सीखने की देश में एक लहर सी उठ गई।
बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हर महीने के अंतिम रविवार को किया जाता है। साथ ही उन्होंने सभी को होली की बधाई दी। और वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ होली मनाने की बात कही। प्रधानमंत्री ने आखिर में देशवासियों को होली के त्यौहार की बधाई दी। उन्होंने कहा “हम देश की कर्मठता की जितनी चर्चा करते हैं, उतनी ही हमें ऊर्जा मिलती है। इसी ऊर्जा प्रवाह के साथ चलते-चलते आज हम मन की बात के 98वें एपिसोड के मुकाम तक पहुँच गए हैं।
आज से कुछ दिन बाद ही होली का त्यौहार है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं.हमें, हमारे त्यौहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ ही मनाने है। प्रधानमंत्री ने कहा कि “हम अगर ठान लें तो स्वच्छ भारत में अपना बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। कम-से-कम प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े के बैग का संकल्प तो हम सबको ही लेना चाहिए। आप देखेंगे, आपका ये संकल्प आपको कितना सन्तोष देगा, और दूसरे लोगों को ज़रूर प्रेरित करेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





