Loading...

असिस्टेंट प्रोफेसर बना  चौकीदार का बेटा, केंद्रीय विद्यालय ओडिशा में देगा सेवाएं

Ankita • 24 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के खजियार पंचायत के बंगबेही गांव के ओम प्रकाश शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर बने है। वह केंद्रीय विद्यालय ओडिशा में सेवाएं देंगे। बता दें वर्ष 2001 में ओम प्रकाश ने बीए की डिग्री कॉलेज चंबा से हासिल की। बीएड धर्मशाला, एमएड शिमला में की। इस दौरान निजी स्कूलों में बतौर शिक्षक भी सेवाओं को जारी रखा ताकि आर्थिक स्थिति ठीक रहे।

एमएससी मैथेमैटिक्स में पास करने के बाद यूजीसी के तहत नैट की परीक्षा को पास किया। हाल ही में बीते वर्ष 2023 में पीएचडी की डिग्री पूरी की। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय रायपुर व छत्तीसगढ़ में सेवाएं दीं लेकिन तनख्वाह कम होने के कारण गुजारा नहीं हो पा रहा था, ऐसे में अब केंद्रीय विद्यालय ओडिशा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना पूरा किया है।

ओम प्रकाश को पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए मेहनत-मजदूरी भी करनी पड़ी। पिता स्वर्गीय देशराज लोक निर्माण विभाग में बतौर चौकीदार थे, ऐसे में परिवार को चलाने के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी दिक्कत पेश आई। ओम प्रकाश के 4 भाई और 2 बहने हैं, ऐसे में बड़े परिवार के पालन-पोषण में पिता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।