Loading...

एनएच अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण के बाद नाहन से माजरा तक खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होगी

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 24 Oct 2025, 5:15 PM | Updated: 24 Oct 2025, 5:15 PM 0 min read

सिरमौर जिले में नाहन से माजरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होने जा रही है। अधीक्षण अभियंता रतन कुमार ने पांवटा साहिब दौरे के दौरान सड़कों की स्थिति की समीक्षा की और मरम्मत कार्य को तेज करने के निर्देश दिए।

नाहन।

निरीक्षण में सामने आई सड़कों की खराब स्थिति
एनएच अधीक्षण अभियंता रतन कुमार ने बताया कि पांवटा साहिब से बाता पुल तक एनएच की मरम्मत पूरी कर ली गई है, लेकिन नाहन से मारकंडा पुल और धौलाकुआं से माजरा तक की सड़कें अभी भी खस्ताहाल हैं। इन मार्गों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दो दिनों में शुरू होगा पैचवर्क कार्य
उन्होंने एक्सेक्यूटिव इंजीनियर राकेश खंडूजा को तुरंत पैचवर्क शुरू करने के निर्देश दिए। खंडूजा ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा और सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

मोगीनंद क्षेत्र की मरम्मत का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
रतन कुमार ने बताया कि मोगीनंद के आसपास लगभग 5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही नवंबर में काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण मेंटेनेंस में देरी हुई थी, लेकिन अब मौसम स्थिर होने पर राजमार्गों को सुधारने का कार्य तेज गति से किया जाएगा।