Loading...

एसपीयू मंडी की स्थगित सैमेस्टर परीक्षाएं कल से हाेंगी शुरू

Ankita • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

बारिश और बाढ़ के करण सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी द्वारा स्थगित की गई सैमेस्टर परीक्षाएं अब 22 अगस्त से शुरू होंगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने बताया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की सैमेस्टर परीक्षाओं को खराब मौसम के कारण 14 अगस्त को स्थगित कर दिया गया था।

अब इन परीक्षाओं को 22 अगस्त से दोबारा शुरू किया जा रहा है। डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं 22 अगस्त से सितंबर तक चलेंगी। परीक्षाएं शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की रिवाइज डेटशीट सरदार पटेल विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षाओं से संबंधित सभी विद्यार्थी और स्टाफ विश्वविद्यालय की वैबसाइट से परीक्षाओं की संशोधित जानकारी को डाऊनलोड कर सकते हैं।