Loading...

कालाअंब में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद,पुलिस जांच में जुटी

NEHA • 4 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अभी फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज नाहन भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार कालाअंब पुलिस ने त्रिलोकपुर के प्रवेश द्वार पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया । बताया जा रहा है कि गत बुधवार शाम पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति काफी समय से त्रिलोकपुर के प्रवेश द्वार के किनारे रह रहा था, जिसे लोगों द्वारा खाना दिया जाता था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उधर, कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ कुलवंत कंवर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव मेडिकल कालेज नाहन भेजा है।