Loading...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से चंबा दौरे पर, तीसा व सलूणी में आधारशिला रखेंगे

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 25 Feb 2026, 2:05 PM | Updated: 25 Feb 2026, 2:05 PM 0 min read

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे तीसा और सलूणी में खेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

चंबा

28 फरवरी को पहुंचेंगे चंबा

विभागीय प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय मंत्री 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे विश्राम गृह ढूंडियारा बांग्ला पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे 11:30 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस चंबा में करेंगे।

1 मार्च को शिलान्यास कार्यक्रम

1 मार्च को प्रातः 11 बजे वे भंजराडू में आईटीआई भवन भंजराडू तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) तीसा का शिलान्यास करेंगे।

सलूणी में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला

दोपहर 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री सलूणी में इंडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे 3:30 बजे नूरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags: