चैक पोस्ट पर तैनात एचएचसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By Ankita Published: 15 Nov 2023, 2:52 PM | Updated: 15 Nov 2023, 2:52 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के दौलतपुर चौक पुलिस चौकी के अंतर्गत मरवाड़ी में चैक पोस्ट पर तैनात एचएचसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एचएचसी विजय कुमार मरवाड़ी में चैक पोस्ट पर तैनात था। बता दें ड्यूटी खत्म करने के बाद विजय कुमार सरकारी आवास में सोने के लिए गए थे लेकिन सुबह के वक्त वह मृत अवस्था में पाए गए। चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने खबर की पुष्टि की है।