चोरों ने घर में लगाई सेंध, गहने व लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ़
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में चोरी की एक वारदात संज्ञान में आई है। जहां चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के गहने और एक लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ किया है। पीड़ित की पहचान विजेंद्र कुमार निवासी रौड़ा सेक्टर के रूप में हुई है।
पीड़ित ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। शनिवार को जब घर वापस आए तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा था। लॉकर में सोने के बेसर, टीक, 3 सेट टॉप्स, चेन सेट, मंगलसूत्र, चक और नकद एक लाख रुपये रखा था, जो चोरी हो गए हैं।
जिसके बाद उन्होंने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।