Loading...

जिला में उपभोक्ता इस दिन तक जमा करवाएं बिजली के बिल….

PARUL • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल 3 मंडी के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता 30 मार्च तक अपने बिजली के बिल जमा करवा दें। यह जानाकरी ई. होशियार सिंह राणा सहायक अभियंता उपमंडल नंबर-3 विद्युत बोर्ड लिमिटेड मंडी ने दी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रों बारी, बनाणू गमाणू बिजनी, स्कोर, अपर छिपण यंडी, नसलोह, खलियार, पुरानी मंडी, दंग धनोग के सभी प्रकार के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया जाता है कि वे अपने मार्च महीने के लंबित बिजली बिलों का भुगतान 30 मार्च से पहले कर दें।

उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता बिल जमा नहीं कराते तो उनके बिजली के कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त पत्राचार/ सूचना के काट दिए जाएंगे।