Loading...
Uncategorized

नाहन के सहज सिंह ने शतरंज में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

PARUL • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर नादौन में आयोजित अंडर-9 स्टेट लेवल शतरंज चैंपियनशिप में सिरमौर के सहज सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

सहज सिंह, जो कि नाहन के प्राथमिक पाठशाला मॉडल स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र हैं, ने प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के 35 से अधिक खिलाड़ियों के बीच अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अब सहज सिंह महाराष्ट्र में नवंबर के अंत में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनके माता-पिता ने उनकी शतरंज में रुचि को देखते हुए उन्हें इस खेल में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था। सहज के माता-पिता ने सिरमौर चैस एसोसिएशन और राजकीय प्राथमिक पाठशाला मॉडल नाहन के अध्यापकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।