Loading...

पंचायत प्रधान के पति पर महिला वार्ड सदस्य से मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप

PARUL • 18 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/ऊना

पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक ग्राम पंचायत की महिला वार्ड पंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड पंच ने ग्राम पंचायत महिला प्रधान के पति पर कपड़ों से खींचने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला वार्ड पंच का आरोप है कि प्रधान के पति ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज भी की। आरोप है कि महिला प्रधान का पति पंचायत कार्रवाई में दखल करता है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला प्रधान के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।