पुलिस ने अवैध शराब सहित काबू किया व्यक्ति
HNN/ऊना
जिला ऊना के समीप रामपुर बेला में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र किशन चंद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सदर थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर बेला में दबिश देकर अश्विनी कुमार से 10 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में अश्विनी कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।