पुलिस ने वोल्वो बस में सवार 2 लोगों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

By Ankita Published: 16 Nov 2023, 11:14 AM | Updated: 16 Nov 2023, 11:14 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने चिट्टे सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भोलादत्त शर्मा (40) पुत्र स्वर्गीय रूप चंद निवासी गांव एसएसबी चौक शमशी डाकघर शमशी तहसील भुंतर व सुधीर शर्मा (37) पुत्र विश्न दास निवासी गांव गदौरी डाकघर शमशी तहसील भुंतर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना भुंतर की टीम त्रेहण चौक में नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान टीम ने सामने से आ रही एक वोल्वो बस (एचआर 38एए-2799) को चैकिंग के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान बस में सवार दो आरोपियों से 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।