Loading...

रेणुका जी बांध परियोजना के द्वितीय चरण की प्रभावित परिवारों की सूची जारी

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 12 Feb 2026, 5:59 PM | Updated: 12 Feb 2026, 6:05 PM 1 min read

उपायुक्त सिरमौर ने रेणुका जी बांध परियोजना के तहत द्वितीय चरण में प्रभावित गृहविहीन परिवारों की सूची सार्वजनिक की है। पात्र व्यक्ति 28 फरवरी तक दावा या आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं।

नाहन

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई सूची
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अंतर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित मुख्य परियोजना गृहविहीन परिवारों की विस्तृत सूची उपायुक्त कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsirmaur.nic.in पर अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

पटवार वृत और पंचायत कार्यालय में भी रहेगी उपलब्ध
उन्होंने जानकारी दी कि आमजन की सुविधा के लिए संबंधित पटवार वृत ददाहू और पंचायत कार्यालय पनार में भी यह सूची 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।

दावा और आक्षेप दर्ज कराने की अंतिम तिथि
उपायुक्त ने बताया कि जिन व्यक्तियों की भूमि अथवा मकान इस परियोजना के लिए अधिग्रहित किए गए हैं और उनका नाम सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा गलत रूप से दर्ज है, वे अपने दावा या आक्षेप लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह दावा या आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना, हि.प्र.पा.का.लि. कार्यालय ददाहू तथा तहसीलदार ददाहू के कार्यालय में 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा जमा किए जा सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावे या आक्षेप स्वीकार नहीं किए जाएंगे।