लोक निर्माण मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम, विक्रमादित्य सिंह करेंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 और 16 अगस्त को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 15 अगस्त को नाहन में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
नाहन
15 अगस्त का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे विक्रमादित्य सिंह नाहन चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद वे पांवटा साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय भवन का निरीक्षण करेंगे और गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में 46वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। दोपहर 3:20 बजे वे आंजभोज क्षेत्र को जोड़ने वाले भंगानी पुल और लोक निर्माण विभाग की सड़कों का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे टारूभैला स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।
16 अगस्त का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे वे बेचड़का बाग में जनसमस्याएं सुनेंगे और दोपहर 1:50 बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रहेंगे।
वैकल्पिक शीर्षक