Loading...

व्यक्ति ने अपने भाई पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 20 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पहलवाणा गांव में एक व्यक्ति ने अपने भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता अमरनाथ निवासी पहलवाणा डाकघर रानीकोटला तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ रात को शिमला से घर आया। उसने अपने भाई की खचरों को अपने खेतों में देखा।

जिस पर उसने अपने भाई को अपनी खचरों को खेतों से हटाने की बात कही। इससे गुस्साए उसके भाई, भाभी व भतीजे ने रविवार रात उसके घर आए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।