शिमला में महिला के साथ बदसलूकी का मामला
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
Himachalnow/शिमला
शिमला में एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस महकमे के एक सब इंस्पेक्टर पर उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप जड़ा है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।
पीड़िता की इस शिकायत के आधार पर छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।