Loading...

शिमला शहर से बाहर होंगी मंडियां व मोटर मार्केट, प्रशासन ने तेज की कवायद

PARUL • 5 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला शहर में यातायात का बोझ कम करने के लिए सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी और मोटर मार्केट को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए कवायद तेज कर दी है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शहर से मंडियों को स्थानांतरित करने की दिशा में प्रशासन प्रयासरत है। इसके लिए भविष्य की दृष्टि से भूमि का चयन होना बहुत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सब्जी मंडी के स्थानांतरण के लिए शोघी के आसपास भूमि का चयन किया जाए।

शिमला शहर में मोटर मार्केट के लिए भी कोई चिन्हित स्थान का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के चारों तरफ छोटी-छोटी मोटर मार्केट है। ऐसे में एक बड़े क्षेत्र में शहर की सबसे बड़ी मोर्टर मार्केट विकसित करने की दिशा में प्रशासन प्रयास कर रहा है।