हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूल और दफ्तर होंगे पेपरलेस, डीसी ऊना ने दिए निर्देश
HNN/ऊना
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों और दफ्तरों को पेपरलेस बनाने का फैसला किया है। डीसी ऊना ने इस संदर्भ में ऑफिस के कामकाज को ई-ऑफिस बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को भी स्कूलों में तमाम कामकाज ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने बताया कि सभी स्कूल के मुखिया और बीईईओ को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई त्वरित अमल में लाने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कामकाज रहित कार्यस्थल की ओर बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि हिमाचल सरकार ने कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कामकाज रहित कार्यस्थल की ओर बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस एप्लीकेशन सिस्टम लागू किया है। इससे पेपरलेस वातावरण में ऑफिस ऑटोमेशन को सक्षम किया जा सकेगा और सरकार का उद्देश्य भी पूरा होगा।