हिमाचल में सुक्खू सरकार के दो साल : बिलासपुर में होगा भव्य समारोह

By PARUL Published: 17 Nov 2024, 8:35 PM | Updated: 18 Nov 2024, 10:03 AM 1 min read

Himachalnow/शिमला

हिमाचल सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का समारोह 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर जिला के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इस समारोह में 25 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं से जिला में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं पर चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर जिला के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी।

वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैरी-दड़ोला पुल के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से तीन विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर सदर, झंडूता और घुमारवीं जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करेगी और इसका सर्वेक्षण करवाया जाएगा।