जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं, शातिर वहां देते है चोरी की वारदात को अंजाम
HNN/ नाहन
नाहन शहर में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बीती रात अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद की गाड़ी के टायर चोरी किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। चोरों द्वारा गाड़ी के चारों टायर चोरी कर लिए गए हैं। इस घटना की जानकारी बॉबी अहमद के द्वारा पुलिस को भी दे दी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बॉबी के द्वारा यह गाड़ी सीएमओ ऑफिस के पीछे खड़ी की हुई थी। सुबह जब वह अपनी गाड़ी को कहीं जाने के लिए ले जाने आए तो उनके होश उड़ गए। बॉबी ने देखा कि उसकी गाड़ी के चारों टायर गायब हैं और गाड़ी को ऐसे ही बिना जैक के खड़ा किया गया है।
जानकारी तो यह भी है कि यहां से ठीक ऊपर की तरफ डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री का ऑफिस है। मगर यहां से बिल्डिंग के जर्जर होने पर ऑफिस को विला राउंड की ओर शिफ्ट किया गया है। इस खाली पड़े डिप्टी डायरेक्टर के भवन में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।
बॉबी अहमद ने अंदेशा जताया कि उसकी इस चोरी की घटना को भी संभवत नशे का सामान खरीदने के लिए अंजाम दिया गया है। चोर इतने शातिर है कि वह दिन में ऐसी जगह चोरी करने के लिए रैकी करते हैं जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जहां से गाड़ी के टायर चोरी हुए हैं वहां पर भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।
लिहाजा चोरों ने इसे सुरक्षित मानकर यहां घटना को अंजाम दिया। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने प्रशासन सहित रोड सेफ्टी क्लब से गुजारिश की है कि जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं है वहां उनकी व्यवस्था की जानी चाहिए। बरहाल गाड़ी के टायर अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं मामला पुलिस के पास जांच में है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





