अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आज आखिरी दिन, पाटबंगला मैदान में…
HNN / शिमला
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आज आखिरी दिन है। आज भी मेले में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। तो वहीं तीसरे दिन की बात करें तो रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते पूरा पाटबंगला मैदान लोगों से खचाखच भरा रहा। वही मेले में इस बार लोगों ने गर्म कपड़ो की अधिक खरीदारी की।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्षों के बाद इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक धूमधाम से मनाया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का सूक्ष्म स्तर पर ही आयोजन किया गया। इस बार यहां सांस्कृतिक संध्याओं के साथ अश्व प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था।