Loading...

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर तैयारियां शुरू, तीसरी आंख का रहेगा पहरा

PRIYANKA THAKUR • 6 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्षों के बाद इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। गौर हो कि वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का सूक्ष्म स्तर पर ही आयोजन किया गया। लेकिन इस बार यह मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

मेले का आयोजन पाटबंगला मैदान में किया जाएगा। यहां सांस्कृतिक संध्याओं के साथ अश्व प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। वही, इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे। इससे पुलिस की मेला मैदान में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रहेगी।

दो साल के बाद मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इसको लेकर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारियों में भारी उत्साह है। वहीं मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा।