अक्षम व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता घर द्वार पर बैलेट पेपर के माध्यम से कर रहे मतदान

Disabled and more than 80 years old voters are voting at home through ballot paper

HNN / लाहौल स्पीति

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विस क्षेत्र-21 लाहौल स्पीति के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डॉ सरोज कुमार आईएएस ने लाहौल क्षेत्र में 80 वर्ष की आयु सीमा से अधिक के मतदाताओं एवं शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को घर द्वार पर पोलिंग बूथ पार्टियों के द्वारा किए जा रहे पोस्टल बैलेट पेपर वोट कास्टिंग का जायजा लिया।’

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत चुनाव आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु सीमा के मतदाताओं, शारीरिक रूप से अक्षम एवं कोविड से ग्रसित मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से वोट देने की सुविधा प्रदान की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि जिला में 300 दिव्यांग मतदाता व 80 वर्ष से ऊपर 627 मतदाता हैं जिन्हें पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से वोट देने की सुविधा प्रदान करवाई जा रही है। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को विधानसभा चुनाव में समन्वय से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव का निष्पादन हो सके।