मेला राम शर्मा बोले- महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए देने के झूठे आश्वासन की पोल खुल गई

President-Melaram-Sharma.jpg

HNN/ राजगढ़

सिरमौर जिला में पंचायत समिति संगठन के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए देने के झूठे आश्वासन की पोल खुल गई है। कांग्रेस की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रूपए देने के वादे को सिरे से नकार दिया है।

देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र में छपे आनंद शर्मा के उस बयान का हवाला देते हुए मेलाराम शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा ने समाचार पत्र के संवाददाता को साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें यह नहीं पता कि हिमाचल के कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये कहां से देंगे। मेला राम शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ गए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर नेता आनंद शर्मा के समाचार पत्र में छपे बयान ने कांग्रेसियों के झूठ का पर्दाफाश किया है। जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही स्वयं कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता कि उनके कार्यकर्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए कहां से देंगे तो इससे क्षेत्र की महिलाओं को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बरगलाने के मामले का पर्दाफाश हुआ है।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया है कि पोल खुलने के बाद हुए उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की खिंचाई करें जिन्होंने उन्हें झूठे आश्वासन देकर बुलाया था। उन्होंने आम लोगों से कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ की राजनीति करके वोट बटोरना चाहते हैं इसलिए उनके झांसे में न आऐं ।