HNN/ नाहन
श्री रेणुका जी मार्ग पर जमटा के समीप आज सुबह पेश आए सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है। इस दौरान एक टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण तीनों को चोटें लगी और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया है। वहीं हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया जिनमें छोटे वाहनों सहित निजी और सरकारी बसें भी शामिल रही।
तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम लगने के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, जमटा पंचायत का वार्डमेंबर बाइक पर सवार होकर अपने बेटे व भतीजे को लेकर पाइनवुड स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जमटा से थोड़ा आगे पहुंचा तो टिप्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टिप्पर की टक्कर लगने से बाइक चालक बच्चों समेत नीचे गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और व्यक्ति को दोनों बच्चों समेत उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद तकरीबन 1 घंटे तक लगे लंबे जाम को पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दुरुस्त किया गया।

