लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अगस्त माह में शुरू होगी मणिमहेश यात्रा, श्रद्धालुओं का होगा पंजीकरण

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 2:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। तकरीबन 2 साल बाद इस बार श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर जा पाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर ली है। बता दें कि मणिमहेश यात्रा अगस्त माह में शुरू होगी तथा सितंबर तक चलेगी। इसको लेकर न्यास के अध्यक्ष एवं कार्यवाहक एडीएम भरमौर निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में मणिमहेश न्यास की बैठक का आयोजन भी किया गया।

बैठक में 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व से यात्रा शुरू करने का फैसला लिया गया। यह यात्रा 2 सितम्बर के राधाष्टमी स्नान तक जारी रहेगी। बैठक में कहा गया कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या दोगुनी होने का अनुमान है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य कैंप, राहत एवं बचाव, सूचना एवं जन संपर्क आदि विभागों के शिविर पूर्ववत ही लगेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि करीयां से हड़सर तक सड़क को ट्रैफिक नियंत्रण के लिए 14 सैक्टरों में बांटा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यात्रियों का पंजीकरण ऑफलाइन ही किया जाएगा। यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को हड़सर से सूंकू टपरी वाया चोबिया सड़क मार्ग से भेजा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]