अघोरी कुटिया नाहन में आज होगा श्री राम कथा का समापन
भंडारे का भी किया जाएगा आयोजन
HNN/ नाहन
नाहन के समीप स्थित अघोरी कुटिया में चल रही श्री राम कथा का समापन आज वीरवार को होगा। कथा व्यास सोमदत्त गिरी द्वारा श्री राम की महिमा का गुणगान किया गया। अघोरी कुटिया नाहन में गुरु दत्तात्रेय की मूर्ति की स्थापना की गई है। वीरवार को श्री राम कथा के समापन मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन महंत शिव गिरी जी महाराज की अगवाई में हो रहा है। नागा बाबा हरिओम गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पंडित प्रकाश शर्मा, संत भवानी गिरी, पंडित नरेश शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संतों के अलावा हरियाणा व उत्तराखंड से भी संत हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वीरवार को राम कथा के समापन मौके पर यज्ञ की पूर्णाहुति डाली जाएगी। जिसमें नाहन शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।