लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अचानक धू-धू कर जलने लगी पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के सुबाथू छावनी परिषद में एक कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। हालांकि, कार में आग कैसे लगी है इसके कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है परंतु इस अग्निकांड में कार बुरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। वही पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबाथू छावनी परिषद में एक क्रेटा कार( एचपी 14 सी 8074) पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान अल सुबह तीन से चार बजे के बीच अचानक कार में आग लग गई। कार में आग भड़कती देख स्थानीय लोगों द्वारा इस बाबत जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे परंतु तब तक गाड़ी आग की भेंट चढ़ चुकी थी। इतना ही नहीं साथ में खड़ी दूसरी कार भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]