अतिक्रमण करने वालों पर कसा शिकंजा, 30 वाहनों के भी काटे चालान
HNN / मंडी
शहर में बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों और अतिक्रमण कर सड़क किनारे लगाने वाले रेहड़ी धारकों पर शिकंजा कसते हुए तकरीबन 30 चालान काटे गए। दरअसल, सोमवार को एसडीएम रितिका जिंदल स्वयं बाजार का निरीक्षण करने पहुंची।
इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे रेहड़ियां लगी हुई थी, जिसके चलते राहगीरों को अपने सामान के साथ चलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने मौके से रेहड़ियां उठवाई।
इतना ही नहीं सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी, जिसके चलते जाम की काफी समस्या देखने को मिली। ऐसे में उन्होंने मौके पर 30 वाहनों के चालान काटे।
उन्होंने वाहन चालकों सहित अतिक्रमण करने वालों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा वह यहां दुकान या अपने वाहन पार्क करेंगे तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।