Loading...

अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही, 37 कारोबारियों के काटे चालान

PRIYANKA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/सोलन

अतिक्रमण करने से कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं। कारोबारियों के बार-बार चालान काटे जा रहे हैं, टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं थम रहा है।

बता दें कि इस बार 37 कारोबारियों के चालान काटे गए और उनसे मौके पर जुर्माना वसूला गया। टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपना सामान समेटना जल्दी-जल्दी शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि टीम द्वारा बाजार में अतिक्रमण करने वालों को कई बार हिदायत दी जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी कुछ कारोबारी अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे थे। इतना ही नहीं एक कारोबारी पर तो बाजार में गंदगी फैलाने पर एक रुपए का चालान काटा गया।

टीम ने एक बार फिर सभी कारोबारियों को अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी और कहा कि यदि उसके बाद भी अतिक्रमण करने से बाज नहीं आए तो उनके लाइसेंस को हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

उधर, नगर निगम की टीम में संयुक्त आयुक्त प्रियंका चंद्रा के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक राजेश कुमार समेत अन्य टीम सदस्य शामिल रहे।