HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है। दोनों आरोपी अदालत के आदेश के बावजूद पेशियों पर उपस्थित नहीं हुए। जिसके भगोड़ा घोषित किया गया।
जानकारी के अनुसार संदीप कुमार निवासी ग्राम जोधा का वास (हरदावता) तहसील चिड़ावा जिला झुंझुनू राजस्थान के खिलाफ साल 2017 में सदर थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। ट्रायल के दौरान अदालत की ओर से आरोपी को समन, वारंट आदि जारी किए गए, लेकिन वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसलिए न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
दूसरे मामले में अक्षय गोयल निवासी फेज-3 हाउसिंग बोर्ड बद्दी जिला सोलन को मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। आरोपी पर साल 2018 में सदर थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। अदालत की ओर से समन, वारंट आदि जारी होने के बाद भी वह पेशियों से गैर हाजिर रहा। एएसपी शिव चौधरी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

