एचआरसीटी का कमाऊपूत बना लेह-दिल्ली रूट, हर दिन हो रही इतने लाख की कमाई..
HNN/ कुल्लू
लेह-दिल्ली रूट पर हर दिन औसतन 1.25 लाख रुपये की कमाई हो रही है। यह रूट एचआरसीटी का कमाऊपूत बन गया है। सामान्य बस सेवा का यह सबसे अधिक कमाई वाला रूट बन गया है। लेह से दिल्ली का एक ओर का किराया 1,657 रुपये है।
लेह के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से फ्लाइट की सुविधा है। दिल्ली से लेह का फ्लाइट का न्यूनतम किराया 2,699 है। अब तक एचआरटीसी को किसी भी रूट पर एक दिन में इतनी कमाई नहीं हुई है।
इस बस सेवा में सैलानियों की भीड़ को देखते हुए अब एचआरटीसी द्वारा एक और बस सेवा को शुरू करने का विचार किया जा रहा है। ताकि सैलानियों को लेह से दिल्ली और दिल्ली से लेह जाने में आसानी हो सके। उधर, एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार केलांग में रात्रि ठहराव बंद कर दिया है।