लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित जीप को पत्थर लगाकर रोकने का प्रयास कर रहा था व्यक्ति, गई जान

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 4:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

सराज हलके के थुनाग से एक किलोमीटर दूर थुनाग बहलीधार मार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस दौरान चढ़ाई में जीप जैसे ही अनियंत्रित हुई तो व्यक्ति पत्थर लगाकर जीप रोकने का प्रयास करने लगा परंतु सफलता हाथ नहीं लगी और वह चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार सोहन सिंह व हुकम चंद पुत्र लालमन निवासी गांव शिल्ह जीप में सामान लेकर जा रहे थे। इस दौरान जीप थुनाग से एक किलोमीटर दूर पहुंची तो चढ़ाई पर अनियंत्रित हो गई। ब्रेक न लगने के कारण पीछे जाने लगी। जिसपर हुकम चंद जीप से उतरा और पत्थर रखकर जीप रोकने का प्रयास करने लगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान वह जीप की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया और उसे जान से हाथ धोना पड़ा। उधर, जंजैहली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और चालाक मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]