HNN / धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आज सुबह पानी से भरा एक टैंकर खाई में गिर गया, जिसके चलते चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पवन कुमार निवासी गहरा तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन पानी का टैंकर लेकर मैकलोडगंज से धर्मशाला की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान बाईपास रोड़ स्थित निजी अस्पताल के समीप सड़क के दाएं तरफ पानी का टैंकर अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





