Loading...

अन्जावली मस्जिद विवाद : सीएम सुक्खू बोले- सभी धर्मों का सम्मान, कानून के तहत होगी कार्रवाई

PARUL 6 Sep 2024 Edited 6 Sep 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें भावनाओं में नहीं बहना चाहिए और कानून के मुताबिक काम करना चाहिए।

सुक्खू ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने अधिकारियों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की यह एक विशेषता है कि यहां सांप्रदायिक सौहार्द बना रहता है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी समुदायों के बीच शांति बनी रहे।

Related Topics: