लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अन्य महिलाओं के साथ घास लेने गई 27 वर्षीय महिला के साथ पेश आया हादसा, ऐसे मिली मौत

PRIYANKA THAKUR | 3 अक्तूबर 2022 at 10:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जिला चम्बा के तहत आते धरवाला क्षेत्र के किलोड़ में एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान रिंकी (27) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव बनेड डाकघर किलोड़ धरवाला के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि महिला घासनी में घास काट रही थी, जिस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और सीधा गहरी खाई में गिर गई।

इसके बाद उसके साथ घास काट रही महिलाओं ने तुरंत घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी तथा खुद राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। इसके बाद महिला को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल लाया गया। यहाँ उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]